Loading
Thursday, May 28, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बोले -अंचल के दलालों पर नजर रखकर काम करने की जरूरत
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बोले -अंचल के दलालों पर नजर रखकर काम करने की जरूरत
by
Arun Pandey,
May 28, 2026
in
बिहार
सरकारी जमीन के रिकॉर्ड को दुरुस्त करना हम सभी की जिम्मेवारी, सरकारी जमीन का बंदरबांट अब नहीं चलेगा : डॉ. दिलीप जायसवाल
सरकारी जमीन किसी और के नाम की गई तो जिम्मेवार लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई, राज्य सरकार शीघ्र लाएगी कानून
सुपौल, रोहतास एवं पटना की समीक्षा में मंत्री सख्त, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
पटना,28 मई। : मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को तीसरे दिन विभागीय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुपौल, रोहतास एवं पटना जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सरकारी जमीन की सुरक्षा और रिकॉर्ड दुरुस्ती को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन का बंदरबांट अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकारी जमीन को गलत तरीके से किसी अन्य व्यक्ति के नाम किया गया तो इसके लिए जिम्मेवार अधिकारियों एवं कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विषय पर शीघ्र कानून बनाने जा रही है।
मंत्री ने कहा कि जमीन से ही विकास की आगे की राह तय होती है। इसलिए सरकारी जमीन का सही रिकॉर्ड और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी अथवा मिलीभगत को गंभीरता से लिया जाएगा।
बैठक में विभाग के सचिव जय सिंह ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता और अंचलाधिकारी मौजूद रहे।
राजस्व मंत्री ने समीक्षा के दौरान कहा कि सरकार का लक्ष्य सभी सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन परिवारों को वास की भूमि उपलब्ध कराना लक्ष्य है। इसलिए इस कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं है। सभी ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उन्हें जमीन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों में देरी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि अंचल के दलालों पर नजर रखकर काम करने की जरूरत है।भ्रष्टाचार पर निगरानी के लिए आर्थिक अपराध इकाई का विशेष सेल गठित किया गया है और विभाग के करीब पौने दो सौ अधिकारी उसकी निगरानी में हैं। मंत्री ने दो टूक कहा कि मंत्री से लेकर अधिकारी तक हर कुर्सी को ईमानदार होना होगा, तभी भ्रष्टाचार पर प्रभावी वार संभव है।
समीक्षा के दौरान म्यूटेशन डिफेक्ट चेक, ऑनलाइन म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, ई-मापी, अभियान बसेरा, गवर्नमेंट लैंड वेरिफिकेशन, राजस्व महा-अभियान, पब्लिक ग्रीवांस, सहयोग शिविर, फॉर्मर रजिस्ट्रेशन तथा आरसीएमएस के विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों की बारी-बारी से समीक्षा की गई। माननीय मंत्री ने लंबी अवधि से लंबित मामलों के तत्काल निष्पादन का निर्देश दिया। विभागीय ऑनलाइन व्यवस्था की चर्चा करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि जमीन से जुड़ा हर कार्य केवल ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा। यदि कोई अधिकारी अब भी ऑफलाइन तरीके से काम करते पाए गए तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
माननीय मंत्री ने संबंधित जिलों की रैंकिंग और कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अगले 15 दिनों में स्पष्ट सुधार दिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को टॉप-10 में स्थान बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा तथा जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना होगा।
पटना जैसे बड़े एवं महत्वपूर्ण जिले की हर स्तर पर रैंकिंग में सुधार का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा में ये सुधार अवश्य हो, जिलाधिकारी और अपर समाहर्ता नियमित मॉनिटरिंग कर इस काम को पूरा करें।
तीनों जिलों की समीक्षा बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही। राजस्व मुख्यालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही। बैठक में सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी, विशेष सचिव श्रीमती इनायत खान, अपर सचिव श्री प्रशांत सीएच, डॉ. महेंद्र पाल, श्री आजीव वत्सराज, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री मणि भूषण किशोर, उप निदेशक श्रीमती मोना झा, उप सचिव श्री संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार, श्री अरविंद कुमार, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी तथा आईटी मैनेजर आनंद शंकर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise