Loading
Wednesday, May 27, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
राजद नेत्री रितु जायसवाल सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग भाजपा में शामिल
राजद नेत्री रितु जायसवाल सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग भाजपा में शामिल
by
Arun Pandey,
May 26, 2026
in
बिहार
*, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी में किया स्वागत*
*भाजपा राष्ट्र सेवा और विकास की राजनीति करने वाली पार्टी: संजय सरावगी*
*परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से जनता ऊब चुकी है: संजय सरावगी*
*भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ना जनता के विश्वास का प्रमाण: संजय सरावगी*
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं : संजय सरावगी*
पटना, 26 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं राजद महिला मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल,राजद महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजमणि,भागलपुर की अध्यक्ष सीमा जायसवाल, प्रदेश सचिव, युवा राजद माया गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार की जनता परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से पूरी तरह ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की जो राजनीति स्थापित हुई है, उससे प्रेरित होकर विभिन्न दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उज्ज्वला योजना, मातृत्व योजनाएं, महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा और महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।
उन्होंने इस दौरान रितु जायसवाल की तारीफ की। राजद को उन्होंने कहा कि भाजपा का दरवाजा अभी बंद है, जिस दिन खुल जाएगा, उस दिन उनकी चौखट पर एक व्यक्ति नजर नहीं आएगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि 32 देशों ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। इस कारण भाजपा का आकर्षण बढ़ा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में भी डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि रितु जायसवाल सहित सैकड़ों साथियों का भाजपा परिवार में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि बिहार में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
उन्होंने सभी नए कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। आने वाले समय में बिहार में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।
इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रितु जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही महिलाओं, गरीबों और समाज के हर वर्ग के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य कर रही है। रितु जायसवाल ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव महिला राजद, शकुंतला प्रजापति, प्रदेश सचिव संगीता यादव, क्लस्टर हेड जुलेखा खातून, क्लस्टर हेड भानु देवी, पंचायत अध्यक्ष कंचन कुमारी महतो, पंचायत अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष अनिल महतो, प्रखंड अध्यक्ष युवा राजद शिव शंकर यादव, पंचायत अध्यक्ष रामजी सिंह, उदय कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी राम छबीला पासवान, पंचायत अध्यक्ष सीताराम राय, आशुतोष यादव, श्याम बाबू चौरसिया, शशि रंजन पासवान, बूथ अध्यक्ष सुरेश राय, जिला मीडिया प्रभारी शिवजी निषाद सिंह, पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुमार, अवधेश यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र महतो, प्रखंड सचिव बुलबुल यादव, राजद प्रदेश सचिव अति पिछड़ा शंकर ठाकुर और राज गौरव टाइगर हैं।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise