Loading
Wednesday, May 27, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
जहां आवश्यकता है वहां 30 जून के पहले नये चापाकल लगायें: मुख्यमंत्री
जहां आवश्यकता है वहां 30 जून के पहले नये चापाकल लगायें: मुख्यमंत्री
हर घर नल का जल योजना के तहत की जानेवाली शुद्ध पेयजल आपूर्ति की समय-सीमा सुबह और शाम एक-एक घंटा और बढ़ायें ताकि सभी के लिये उपलब्धता निरंतर बनी रहे
by
Arun Pandey,
May 26, 2026
in
बिहार
पेयजल आपूर्ति से संबंधित लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करें। इसके लिये ए०आई० का भी उपयोग करें।
शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता एवं उसकी आपूर्ति निरंतर बनी रहे इसके लिये प्रत्येक दो-तीन माह पर पंचायतवार जांच कराते रहें।
भू-जल संरक्षण को लेकर जो योजनायें चलायी जा रही हैं उसे बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें।
पटना, 26 मई । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक की।
बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव श्री राजेश कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा भावी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जलापूर्ति योजना का संचालन, रख-रखाव, सम्पोषण, पेयजल गुणवत्ता की जांच आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को हर घर नल का जल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति की समय-सीमा को सुबह और शाम एक-एक घंटा और बढ़ायें ताकि पेयजल की उपलब्धता निरंतर सभी के लिये बनी रहे। उन्होंने कहा कि पेयजल गुणवत्ता की निगरानी एवं पर्यवेक्षण लगातार करते रहें। शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता एवं उसकी आपूर्ति निरंतर बनी रहे इसके लिये प्रत्येक दो-तीन माह पर पंचायतवार जांच कराते रहें। वार्ड स्तर पर भी इसका निरीक्षण कराते रहें। पेयजल आपूर्ति से संबंधित लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करें। इसके लिये ए०आई० का भी उपयोग करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जलापूर्ति उपकरण की मरम्मती एवं अनुरक्षण पर विशेष ध्यान दें। जहां आवश्यकता है वहां 30 जून के पहले नये चापाकल लगायें। भू-जल संरक्षण को लेकर जो योजनायें चलायी जा रही हैं उसे बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। भू-जल स्तर की लागातार विभाग मॉनीटरिंग कराते रहे और उसके अनुरूप कार्य योजना बनाकर काम करे।
बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव श्री राजेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव श्री संजीव कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise