Loading
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में की फाल्ता सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। रविवार को री-पोलिंग के बाद ईवीएम खुलीं तो भाजपा ने शुरुआत से लेकर अंत तक बढ़त बनाए रखी। इस सीट से चुनाव लड़े जहांगीर खान के सरेंडर करने पर तृणमूल कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। पार्टी चौथे नंबर पर रही। भाजपा के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने 21 राउंड की मतगणना के बाद 1 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। वह बंगाल में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने वाले विधायक बन गए हैं। पार्टी के उम्मीदवार देबांशु पांडा 1 लाख 8 हजार वोटों के अंतराल से जीते । सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बड़ी जीत पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।