Loading
Tuesday, May 19, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
केरल के नए CM बने वीडी सतीशन, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई शपथ
केरल के नए CM बने वीडी सतीशन, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई शपथ
by
Arun Pandey,
May 17, 2026
in
राजनीति
वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं।एक दशक बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस नेता सतीशन के साथ 20 और मंत्रियों ने शपथ ली है।
इनमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 विधायक भी शामिल हैं।
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो हफ्ते बाद यूडीएफ सरकार का गठन हुया है। राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों को एक एक कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुआ। समारोह में कांग्रेस अध्यक्श मल्लिकार्जुन खडगे,लोकसभा में विपक्श के नेता राहुल गांधी और सासंद प्रियंका गांधी सहित कई अन्य नेता शरीक थे।
नए मुख्यमंत्री सतीशन ने अपनी कैबिनेट में क्षेत्रीय, धार्मिक और जातिगत समीकरण का खास ख्याल रखा है। वह असरदार सवर्ण नैयर बिरादरी से आते हैं। उन्होंने कैबिनेट में 2 महिलाओं को रखा है तो दलित बिरादरी को लंबे समय बाद कैबिनेट में जगह मिली है। 60 वर्षों के बाद केरलम में एक साथ सीएम हित कैबिनेट के सभी सदस्यों का शपथग्रहण हुआ है। में वाम मोर्चा सरकार का त्रिपुरा,पश्चिम बंगाल के बाद केरलम में पतन होने के बाद अब देश के किसी भी राज्य सत्ता नहीं है।
21 सदस्यीय कैबिनेट में 14 लोग ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने, जिनमें 2 महिलाएं और अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के 2 लोग भी शामिल किए गए हैं. सरकार में कांग्रेस के अलावा 5 अन्य सहयोगी दलों के नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
नई सरकार में धार्मिक संतुलन भी दिख रहा है। अल्पसंख्यक बिरादरी का खास ख्याल रखा गया और बराबरी का दर्ज दिया गया। 21 सदस्यीय कैबिनेट की सामाजिक संरचना पर नजर डालें तो जिसमें विधानसभा स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और चीफ व्हिप भी शामिल हैं. जबकि 21 सदस्यीय कैबिनेट में से 14 तो अल्पसंख्यक बिरादरी से मंत्री बने, इसमें 7 मुस्लिम तो 7 ईसाई समाज से हैं. हिंदू बिरादरी से भी 7 नेता ही मंत्री बनाए गए। 7 मुस्लिम नेताओं में से एक महिला नेता को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें डिप्टी स्पीकर बनाया जाएगा।
ईसाई समाज के 7 लोगों को मंत्री बनाया गया, जिसमें 3 मंत्री रोमन कैथोलिक बिरादरी से, तो एक लैटिन कैथोलिक, एक जौकोबिट और एक मार थोमा (Mar Thoma) बिरादरी से आते हैं।
।
[कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन, सन्नी जोसेफ और A. P. अनिल कुमार के साथ-साथ पी. सी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन, बिंदु कृष्ण, एम. लिजू, टी. सिद्दीकी, के. ए. तुलसी और ओ. जो. जनीश शामिल हैं।इसके अलावा सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की ओर से कैबिनेट में 5 मंत्रियों को शामिल किया गया है. मंत्री पद के लिए नामित सदस्यों में वरिष्ठ नेता पी. के. कुन्हालीकुट्टी, पी. के. बशीर, पी. के. शमशुद्दीन, के. जी. शाजी और एन. शमशुद्दीन शामिल हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा, जबकि वरिष्ठ महिला नेता शानिमोल उस्मान उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) के तौर पर काम करेंगी. केरल कांग्रेस (जोसेफ) के एक विधायक मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) होंगे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise