Loading
Tuesday, May 12, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आज का पंचांग - राशिफल 12 मई , 2026
आज का पंचांग - राशिफल 12 मई , 2026
by
Arun Pandey,
May 11, 2026
in
पंचांग-राशिफल
श्री गणेशाय नम:!!दैनिक पंचांग!!
☀ 12 - मई - 2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि दशमी 09:48 AM
🔅 नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद 09:00 PM
🔅 करण :
विष्टि 02:55 PM
बव 02:55 PM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग वैधृति 11:18 PM
🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:25 AM
🔅 चन्द्रोदय +02:14 AM
🔅 चन्द्र राशि कुम्भ
🔅 सूर्यास्त 06:35 PM
🔅 चन्द्रास्त 01:48 PM
🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5128
🔅 दिन काल 01:19 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत वैशाख
🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:19:22 - 12:12:41
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 07:46 AM - 08:39 AM
🔅 कंटक 05:59 AM - 06:52 AM
🔅 यमघण्ट 09:32 AM - 10:26 AM
🔅 राहु काल 03:05 PM - 04:45 PM
🔅 कुलिक 01:06 PM - 01:59 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 07:46 AM - 08:39 AM
🔅 यमगण्ड 08:26 AM - 10:06 AM
🔅 गुलिक काल 11:46 AM - 01:26 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ
❤️💛विशेष ~ भद्रा दिन 09:48 तक। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️12 मई 2026, मंगलवार ❤️
मेष (Aries): आपके सभी कार्य उत्साह और उमंग के साथ होते हुए प्रतीत होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय बीतेगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट-उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
वृषभ (Tauras): क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले में भी आज चिंतित होंगे। आपकी उग्र वाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़े का कारण बनेगी। परिश्रम व्यर्थ होता हुआ प्रतीत होगा। गलतफहमी से बचने की सलाह है।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini): परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी-धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। आय वृद्धि की संभावना देख रहे हैं। दांपत्य जीवन में माधुर्य का आनंद लेंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कर्क (Cancer): घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी करनेवाले लाभ तथा पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। आज सभी कार्य स्वस्थता और सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
सिंह (Leo): स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। उतावलेपन में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अवरोध आने से निर्धारित कार्य पूरे नहीं होंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
कन्या (Virgo): आज नए कार्य हाथ में लेना हितकर नहीं है। बाहरी खाद्यपदार्थ खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन कारगर साबित होगा। धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियां आफत खड़ी न करें इसका ध्यान रखें।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर है आज का दिन। सार्वजनिक जीवन में आप महत्ता प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा। तंदुरुस्ती और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों के साथ पर्यटन होगा।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
वृश्चिक (Scorpio): आज आप अनिश्चितता और सुख शांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आपका यथोचित खर्च आपके टेंशन नहीं बढ़ाएंगे।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): यात्रा-प्रवास का आयोजन स्थगित रखने की सलाह है। कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी। परंतु क्रोध को नियंत्रण में रखने से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी। पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी होगी। वाद-विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या पैदा होगी। संतान के मामले में चिंता होगी। धन-प्राप्ति के लिए अनुकूल दिन है।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
मकर (Capricorn): प्रतिकूलताओं का सामना करने की चेतावनी देते हैं। कौटुंबिक क्लेश आपके मन को व्यथित करेंगे। माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे। पर्याप्त आराम और नींद न मिलने से स्वास्थ्य खराब होगा। ताजगी तथा स्फूर्ति का अभाव रहेगा। स्त्री वर्ग से नुकसान का भय है।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कुंभ (Aquarius): आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। शारीरिक स्वस्थता आपके उत्साह में वृद्धि करेगी। पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रवास होने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि का योग है।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मीन (Pisces): अपने खर्चों के साथ ही क्रोध और जीभ पर भी संयम रखें। किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े होंगे। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे। खाने-पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise