Loading
Monday, May 11, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
विदेशी एजेंडे पर चलने वाले फ्लॉप शहजादे को कैसे पता होगी राष्ट्रनीति की एबीसीडी: ऋतुराज सिन्हा
विदेशी एजेंडे पर चलने वाले फ्लॉप शहजादे को कैसे पता होगी राष्ट्रनीति की एबीसीडी: ऋतुराज सिन्हा
by
Arun Pandey,
May 11, 2026
in
बिहार
पटना 11 मई ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रहित में की गई 7 अपीलों को उपदेश कहना राहुल गांधी की राजनीतिक ओछी मानसिकता और अज्ञानता की पराकाष्ठा है। श्री सिन्हा ने कहा कि जो व्यक्ति विदेशी धरती पर जाकर अपने ही देश का अपमान करता हो और जो हमेशा विदेशी ताकतों के एजेंडे को हवा देता हो, उसे राष्ट्रनीति की एबीसीडी का ज्ञान कभी नहीं हो सकता। राहुल गांधी जैसे फ्लॉप शहजादे को यह समझ लेना चाहिए कि देश उनके बचकाने बयानों से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत संकल्पों और जनता के अटूट भरोसे से चलता है।
ऋतुराज सिन्हा ने तीखे लहजे में कहा कि जब विश्व एक गंभीर संकट के मुहाने पर खड़ा है, तब प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए जनता से सहयोग मांगा है। इसे सरकार की नाकामी बताना न केवल झूठ है, बल्कि उन करोड़ों देशभक्त नागरिकों के संकल्प का अपमान है जो राष्ट्र निर्माण के लिए अपना योगदान देने को तैयार हैं। सिन्हा ने राहुल गांधी को आइना दिखाते हुए कहा कि "देश चलाना तो दूर, राहुल गांधी से अपनी पार्टी के चार नेता नहीं संभल रहे, वह व्यक्ति दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेतृत्व को देश चलाने की सीख न दे।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी की पूरी राजनीति केवल भ्रम फैलाने और नकारात्मकता पैदा करने तक सीमित रह गई है। प्रधानमंत्री की अपीलें—चाहे वह स्वदेशी अपनाना हो, बचत करना हो या प्राकृतिक खेती—भारत के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हैं। राहुल गांधी जैसे लोग, जो केवल चुनाव के समय पर्यटन पर निकलते हैं, उन्हें जनता की भावनाओं और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं की समझ कभी नहीं हो सकती।
श्री सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देश की जनता ऐसे पार्ट-टाइम नेताओं के बहकावे में आने वाली नहीं है । जनता ऐसे अहंकारियों को पहले भी सबक सिखा चुकी है और राहुल गांधी के इस विषैले नैरेटिव को एक बार फिर कचरे के डिब्बे में फेंक देगी।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise