Loading
Sunday, May 03, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बहन-बेटियों की सुरक्षा की गारंटी हमारी पुलिस सुनिश्चित करेगी : मुख्यमंत्री
बहन-बेटियों की सुरक्षा की गारंटी हमारी पुलिस सुनिश्चित करेगी : मुख्यमंत्री
पीएम नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत तथा सीएम नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार की कल्पना की
by
Arun Pandey,
May 01, 2026
in
बिहार
नालंदा के प्रणावां स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब के नाम पर किया जायेगा :- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब राजकीय मेला-2026 का किया शुभारंभ ।
सहयोग शिविर के द्वारा 19 मई से पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह में 2 दिन कैंप लगाकर ब्लॉक, अंचल एवं थाना से संबंधित लोगों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण।
पटना, 01 मई । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मेला-2026 का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड स्थित प्रणावां ग्राम में आयोजित इस राजकीय मेला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। हमारे नेता श्री नीतीश कुमार जी ने विगत 2 दशक में बिहार को सजाने और संवारने का काम किया है। उन्होंने ही श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मेला को राजकीय दर्जा दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार की कल्पना की है, उसे हम हर हाल में पूरा करेंगे। श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब ने यहां आसपास के इलाके में भाईचारा और आपसी मेल-मिलाप का संदेश दिया है। आज से करीब 800 साल पहले हमारे ही परिवार से निकलकर साधु-संत बनकर समाज में सद्भाव कायम करने का संदेश दिया है, उसे हमें आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा महतो साहब ने समाज को धर्मज्ञान और सदाचार से जोड़ने का काम किया। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए समृद्ध बिहार को स्थापित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिहार समृद्ध होगा तब ही देश विकसित होगा। हम सब मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, पेयजल आदि हर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई है, उसे आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लिए जो रास्ता दिखाया है, उसे अपनाकर ही हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। श्री नीतीश कुमार जी ने जो विकास की रूपरेखा खिंची है उसे आगे बढ़ाना है। लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 मई से सहयोग कार्यक्रम अभियान की शुरुआत होगी। इसके तहत पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह में 2 दिन कैंप लगाकर लोगों की ब्लॉक, अंचल एवं थाना से संबंधित समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लड़कियां पढ़ें और सुरक्षित रहें, यह हमारा दायित्व है। सभी स्कूल, कॉलेज के आसपास पुलिस मुस्तैद रहेगी। बिहार के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल स्थापित किया जाएगा। हमलोग ऐसा मॉडल स्कूल बनाना चाहते हैं, जिसमें गरीब के बच्चों के साथ-साथ मंत्री और पदाधिकारी के बच्चे भी पढ़ें। लोगों का मानना है कि बड़े स्कूलों में सिर्फ मंत्री और पदाधिकारी के बच्चे ही पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल 2026 को मैने सभी जिलाधिकारियों की बैठक भी बुलाई थी। मेरा मानना है कि मॉडल स्कूल का कॉन्सेप्ट तब ही सफल होगा, जब उनमें दाखिला पाने के लिए सांसद, विधायक और पदाधिकारी के बच्चे भी ललायित रहें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान बुद्ध की जयंती है, जिन्होंने शांति का संदेश दिया था। श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार में शांति के साथ सुशासन स्थापित सुनिश्चित किया है। न्याय के साथ हर क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाया है। उनके द्वारा श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मेला को राजकीय दर्जा के साथ ही यहां प्रेक्षागृह का निर्माण कराया गया है। यहां आयोजित होने वाले राजकीय मेला के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा ताकि मेला के आयोजन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मुख्य सड़क से इस स्थान तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण सुनिश्चित कराया जाएगा, जिससे सहूलियतपूर्वक आवागमन हो सके। यहां स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई०टी०आई०) और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब के नाम पर किया जायेगा। बाबा महतो साहब ने समृद्धि, भाईचारा और शांति का संदेश दिया है। उन्हें हम अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने 1 करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है, उस दिशा में हमारी सरकार आगे बढ़ रही हैं। उस संकल्प को हर हाल में साकार करेंगे। हमलोग बिजली उत्पादन को बढाने, अधिक से अधिक बिहार में निवेश हो तथा बिहार समृद्ध हो, इसे लेकर हमलोग काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि 20 नवंबर तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो सके। बाबा महतो साहब के संदेश को हम सभी अपने जीवन में उतारें और समाज में आपसी सौहार्द्र कायम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आप बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुये हैं। मैं आप सभी का अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं। आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।
कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जदयू विधानमंडल दल के नेता सह विधायक श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार एवं विधायक श्री जितेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, सांसद श्री शंभू शरण पटेल, जदयू विधानमंडल दल के नेता सह विधायक श्री श्रवण कुमार, विधायक डॉ० सुनील कुमार, विधायक श्रीमती शीला कुमारी, विधायक श्री जितेंद्र कुमार, विधायक श्री सुरेंद्र मेहता, विधायक श्री ललित कुमार मंडल, विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेश कुमार पराशर, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी, श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब न्यास समिति से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise