Loading
Thursday, April 30, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समितियों के कार्यकलापों की समीक्षा की
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समितियों के कार्यकलापों की समीक्षा की
by
Arun Pandey,
April 30, 2026
in
बिहार
पटना,30 अप्रैल।बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समितियों के कार्यकलापों की समीक्षा की।
अपने कार्यालय कक्ष में अष्टादश बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र के दौरान प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना, शून्यकाल, निवेदन, गैर सरकारी संकल्प, याचिका आदि तथा लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति एवं सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के संबंध में संबंधित समिति के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि बजट सत्र के दौरान कुल 388 ध्यानाकर्षण सूचनाएं प्राप्त हुईं जिनमें 36 सूचनाएं सरकारी वक्तव्य हेतु स्वीकृत हुईं, 334 सूचनाएं लिखित उत्तर के लिए स्वीकृत हुईं एवं 18 सूचनाएं अमान्य हुईं। 334 ध्यानाकर्षण सूचनाओं को विभाग भेजने की कार्रवाई हो रही है। माननीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि पूर्व से लंबित ध्यानाकर्षण सूचनाओं को भी कोषांग शीघ्रता से निष्पादित करे।
निवेदनों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बजट सत्र में कुल 779 निवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 14 अस्वीकृत हुए एवं 765 प्रक्रियाधीन हैं। 300 निवेदन संबंधित विभागों को भेज दिए गए हैं। बाकी निवेदनों को भी संबंधित विभागों को भेजने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर दी जायेगी।
अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि यदि तय समय सीमा के भीतर विभागों से जवाब नहीं आता है तो स्मार पर भेजें। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि समितियों को नेवा से जोड़ा जाए ताकि माननीय सदस्यों को सहूलियत हो।
कुल 532 याचिकाएं स्वीकृत हुई हैं जिसमें से लगभग 475 याचिकाएं विभाग को भेज दी गईं हैं, शेष को भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
बजट सत्र के दौरान दिनांक 25.02.2026 को कुल 141 गैर सरकारी संकल्प स्वीकृत हुए जिसमें 54 का उत्तर प्राप्त हो चुका है । दिनांक 27.02.2026 को कुल 141 गैर सरकारी संकल्प स्वीकृत हुए जिसमें 5 का उत्तर प्राप्त हो चुका है। बजट सत्र के दौरान कुल 569 याचिकाएँ प्राप्त हुईं जिनमें 532 स्वीकृत हुईं एवं 37 अस्वीकृत हुईं।
इस बैठक में लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति एवं सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के कार्यकलापों की भी समीक्षा की गई। माननीय अध्यक्ष ने लंबित कंडिकाओं का शीघ्र निष्पादन करने का निदेश दिया।
अध्यक्ष ने सभी समितियों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सक्रिय होकर सजगता एवं मुस्तैदी के साथ काम करने का निर्देश दिया।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise