Loading
Thursday, April 30, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
अब नवादा में बनेगा केंद्रीय विद्यालय: सांसद विवेक ठाकुर
अब नवादा में बनेगा केंद्रीय विद्यालय: सांसद विवेक ठाकुर
by
Arun Pandey,
April 30, 2026
in
बिहार
भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नवादा जिले के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि यहां केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
सांसद विवेक ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति नवादा की समस्त जनता की ओर से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा एनडीए सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार सराहनीय कार्य हो रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से नवादा के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं तथा प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण उपलब्ध होगा।
इससे न केवल छात्रों के शैक्षणिक स्तर में सुधार होगा, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। यह संस्थान जिले के हजारों परिवारों के लिए एक नई आशा और अवसर का केंद्र बनेगा।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा नवादा के विकास, शिक्षा के विस्तार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं और निरंतर प्रयासरत रहेंगे। विकसित भारत, विकसित नवादा — यही हमारा संकल्प है।
नवादा शहर से सटे शोभिया कृषि फार्म की 5 एकड़ भूमिकी 5 एकड़ भूमि केंद्रीय विद्यालय के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है। भूमि की उपलब्धता नहीं होने के कारण कई वर्षों से केंद्रीय विद्यालय का निर्माण नहीं हो पा रहा था। सांसद विवेक ठाकुर भूमि की उपलब्धता के लिए लगातार प्रयासरत थे। अब जाकर 30 वर्षों के लिए कृषि विभाग ने 5 एकड़ भूमि केंद्रीय विद्यालय संगठन को लीज पर उपलब्ध कराया है
बिहार में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या अब बढ़कर 72 से अधिक हो गई है, जिसमें हाल ही में 19 नए विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। प्रमुख केवी में पटना (कंकड़बाग, बेली रोड), दानापुर, सोनपुर, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, और पूर्णिया शामिल हैं। यह सभी 38 जिलों में फैले हुए हैं।
बिहार में प्रमुख केंद्रीय विद्यालय (क्षेत्र: पटना):
केंद्रीय विद्यालय पटना नंबर, कंकड़बाग,
केंद्रीय विद्यालय पटना नंबर, बेली रोड,
केंद्रीय विद्यालय दानापुर छावनी,
केंद्रीय विद्यालय खगौल,
केंद्रीय विद्यालय IIT पटना,
केंद्रीय विद्यालय सोनपुर, सारण,
केंद्रीय विद्यालय सीवान
, केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरपुर,
केंद्रीय विद्यालय भागलपुर,
केंद्रीय विद्यालय मुंगेर,
केंद्रीय विद्यालय गया (बोधगया),
केंद्रीय विद्यालय दरभंगा
, केंद्रीय विद्यालय मधुबनी
, केंद्रीय विद्यालय सीतामढ़ी,
केंद्रीय विद्यालय कटिहार,
केंद्रीय विद्यालय पूर्णिया,
केंद्रीय विद्यालय सासाराम (कैमूर),
केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर (वैशाली)
, केंद्रीय विद्यालय नालंदा,
केंद्रीय विद्यालय मोतिहारी (पूर्वी चंपारण),
केंद्रीय विद्यालय बेतिया (पश्चिमी चंपारण)
, केंद्रीय विद्यालय शिवहर,
केंद्रीय विद्यालय अररिया
, केंद्रीय विद्यालय शेखपुरा
, केंद्रीय विद्यालय अरवल
, केंद्रीय विद्यालय जमुई/झाझा,
केंद्रीय विद्यालय कहलगांव
19 नए विद्यालयों की मंजूरी के बाद, विशेष रूप से मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, कटिहार, मधेपुरा, और अरवल जैसे जिलों में नए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं.
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise