Loading
Wednesday, April 29, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर, छोटी पटनदेवी मंदिर तथा जल्ला हनुमान मंदिर, पटना सिटी में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर, छोटी पटनदेवी मंदिर तथा जल्ला हनुमान मंदिर, पटना सिटी में की पूजा-अर्चना
by
Arun Pandey,
April 28, 2026
in
बिहार
राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री के निर्देश-
बड़ी पटनदेवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को और विकसित करायें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो
जल्ला हनुमान मंदिर के पास जलजमाव की समस्या के समाधान को लेकर जल संसाधन विभाग योजना बनाकर इस क्षेत्र का समुचित विकास और सौंदर्गीकरण कराये
पटना, 28 अप्रैल। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी पटनदेवी मंदिर और छोटी पटनदेवी मंदिर, पटना सिटी में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा करायी।
पूजा-अर्चना के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा इसे और विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम करें। वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था ठीक करायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें ताकि उन्हें पूजा-पाठ में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ममता चौधरी के साथ जल्ला हनुमान मंदिर, बेगमपुर, पटना सिटी में भी विधिवत् पूजा अर्चना की तथा राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात् मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जल्ला हनुमान मंदिर के पास जलजमाव की समस्या बनी रहती है। समस्या के समाधान को लेकर जल संसाधन विभाग योजना बनाकर इस क्षेत्र का समुचित विकास और सौंदर्याकरण कराये।
मुख्यमंत्री को मंदिर समिति द्वारा चुनरी, प्रसाद एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।
मंदिर जाने के क्रम में जगह-जगह पर लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और भारी उत्साह के साथ जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर समस्तीपुर की सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी, पटना साहिब के विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा, पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू ,बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद् के सदस्य श्री सायन कुणाल णाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन
एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise