Loading
Monday, April 27, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग तथा पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग तथा पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
by
Arun Pandey,
April 27, 2026
in
बिहार
सीएम का निर्देश :
शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को तेजी और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें।
पटना रेलवे जंक्शन तक पटना मेट्रो रेल का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बचे हुये लोगों को तेजी से आवास उपलब्ध करायें ताकि शहरी क्षेत्र के बेघर परिवारों को पक्का आवास मिल सके।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना के तहत जो भी सोलर लाईट लगाये गये हैं, वे पूरी तरह फंक्शनल रहें, इसे सुनिश्चित करें।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये पी०पी०पी० मॉडल का उपयोग करें ताकि कचरा का बेहतर प्रबंधन और सदुपयोग किया जा सके।
पटना, 27 अप्रैल । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित "संवाद" में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग तथा पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार ने प्रमुख केन्द्रीय योजनाओं, शहरों के मास्टर प्लान, रिजनल रैपिड ट्रांजिट प्रणाली, पटना मेट्रो, विज्ञापन नियमावली सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। केन्द्रीय प्रायोजित योजना अटल मिशन शहरी कायाकल्प तथा शहरी परिवर्तन (अमृत परियोजना), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन की कार्य प्रगति की जानकारी दी। विभाग द्वारा संचालित योजनायें जैसे स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन, नगर निकाय में सी०सी०टी०वी० की स्थापना, सोलर लाइट योजना, नाला/निकासी के संबंध में जानकारी दी।
बैठक में पंचायती राज विभाग के अपर सचिव श्री आदित्य प्रकाश ने अपने विभाग से सबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा प्रस्तावित योजनाओं के सबंध में जानकारी दी। गया के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने महाबोधि मंदिर कोरिडोर, बोधगया तथा विष्णुपद मंदिर कोरिडोर, गयाजी के समग्र विकास से संबंधित योजना के संबंध में जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करें। स्वच्छता, जलापूर्ति पर विशेष ध्यान दें। जो भी आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है वह सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बचे हुये लोगों को तेजी से आवास उपलब्ध करायें ताकि शहरी क्षेत्र के बेघर परिवारों को पक्का आवास मिल सके। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये पी०पी०पी० मॉडल का उपयोग करें ताकि कचरा का बेहतर प्रबंधन और सदुपयोग किया जा सके। एस०टी०पी० (सीवरेज शोधन संयंत्र) को ठीक से फंक्शनल रखें साथ ही गंगा नदी के किनारे एस०टी०पी० जहां भी निर्माणाधीन है उसपर तेजी से काम करें। सीवरेज नेटवर्क का विस्तार करायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शवदाह गृह/मोक्ष घाम का निर्माण उसी स्थान पर करायें जहां परम्परागत रूप से शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना के तहत जो भी सोलर लाईट लगाये गये हैं, वे पूरी तरह फंक्शनल रहें, इसे सुनिश्चित करें। इसके लिये एक मॉनीटरिंग सिस्टम विकसित करें ताकि यह पता चल सके कि सोलर लाईट का संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सी०सी०टी०वी० का अधिष्ठापन सुनिश्चित करायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाते हुये ससमय पूर्ण करें। मलाही पकड़ी से राजेन्द्र नगर टर्मिनल तक जल्द से जल्द मेट्रो रेल परियोजना को पूर्ण करें। साथ ही पटना रेलवे जंक्शन तक पटना मेट्रो का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। आई०एस०बी०टी०, राजेन्द्रनगर टर्मिनल तथा पटना जंक्शन से पटना मेट्रो रेल के आपस में जल्द जुड़ जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेश परासर, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो० सोहैल, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव श्री आदित्य प्रकाश, गयाजी जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise