Loading
नवादा में शुक्रवार को रोह प्रखंड के हेमजाचक गांव में दलित समाज के मनोज राम की बिटिया की शादी में समाजसेवी कमलेश सैनी ने अभिनंदन ट्रस्ट के माध्यम से लाखों का शादी का सामान उपहार स्वरूप उनके घर पहुंच कर दिया। वर-वधु के मंगल भविष्य की कामना की। बिटिया के पिता मनोज राम सामान को देखते ही खुशी से झूम उठे । उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि नवादा के समाजसेवी गोदरेज, पलंग, सोफा सेट, बर्तन के साथ 130 सामान देकर मदद करेंगे। समाजसेवी सैनी को धन्यवाद दिए। इस मौके पर डॉ सत्येंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि इस तरह का कोई सहयीग जो लेना चाहते है हम से संपर्क करे। हम सभी लोग मिलकर सहयोग देने का काम करेंगे । इस मौके पर सटू सिंह चंद्रवंशी भी उपस्थिति रहे।