Loading
Sunday, May 10, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
विधानसभाध्यक्ष ने नवनिर्मित आवासीय परिसर का निरीक्षण
विधानसभाध्यक्ष ने नवनिर्मित आवासीय परिसर का निरीक्षण
by
Arun Pandey,
April 16, 2026
in
बिहार
पटना,17 अप्रैल।
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने आज विधायकों के लिए वीरचंद पटेल पथ स्थित नवनिर्मित आवासीय परिसर का निरीक्षण कर वहां स्थित सुविधाओं तथा चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ आनंद किशोर, अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन , लोकेश कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य , अनिल कुमार, मुख्य वास्तुविद, भवन निर्माण विभाग, विजय कुमार,.जी.एम., बीएमएसआईसीएल तथा डी.एफ.ओ. पार्क डिविजन, प्रभारी पदाधिकारी, खेल विभाग एवं सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने बिहार विधान सभा के सदस्यों हेतु निर्माणाधीन विधायक हॉस्टल एवं कम्युनिटी सेंटर के प्रगति की समीक्षा की। मुख्य वास्तुविद द्वारा यह जानकारी दी गई कि विधायक हॉस्टल की संरचना जी+6 है, जिसमें 83 सुइट की व्यवस्था की गई है। इसका निर्माण मार्च, 2027 तक पूरा करा लिया जायेगा। कम्युनिटी सेंटर, जिसकी संरचना जी+2 है, का निर्माण इस वर्ष दिसंबर तक करा लिया जायेगा। अध्यक्ष ने सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निदेश उपस्थित पदाधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के क्रम में अध्यक्ष ने दारोगा प्रसाद राय पथ के पश्चिमी भाग में निर्माणाधीन विधायक हॉस्टल एवं कम्युनिटी सेंटर के निकट उपलब्ध खाली स्थान पर विधायक हॉस्टल एवं विधायक स्पोर्ट्स क्लब के निर्माण कराने का निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने विधायक आवासीय परिसर के तीनों ब्लॉक में हरियाली की समुचित व्यवस्था कराने तथा विधान सभा स्थित खेल मैदान को पर्याप्त हरियाली के साथ स्पोर्ट्स ग्राउंड के रूप में विकसित करने का निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिया।
म
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise