Loading
Thursday, April 09, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
घुसपैठ, अराजकता और कभी नहीं होगा संदेश खाली, सोनार बंगाल के लिए भाजपा को जिताएं-सम्राट चौधरी*
घुसपैठ, अराजकता और कभी नहीं होगा संदेश खाली, सोनार बंगाल के लिए भाजपा को जिताएं-सम्राट चौधरी*
by
Arun Pandey,
April 07, 2026
in
राजनीति
• *पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे सम्राट चौधरी*
• *हावड़ा के एमजी रोड स्थित एचएमसी कार्यालय के पास जनसभा को किया संबोधित*
• *पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों में लूट, 8 हजार सरकारी स्कूल किए गए बंद, मदररसों को रखा गया चालू*
• *भाजपा सरकार बनी तो रोजगार, आयुष्मान योजना और सातवां वेतनमान होगा*
• *घुसपैठियों की हिमायती, हिंदू विरोधी और अराजक ममता सरकार को उखाड़ने के लिए तैयार पश्चिम बंगाल*
हावड़ा/पटना/बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को फिर से सोनार बंगाल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दें। भाजपा यहां से घुसपैठिए को भगाने, लोकतंत्र स्थापित करने और बंगाली अस्मिता को फिर से स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिस तरह आजादी की लड़ाई में पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा योगदान था, उसी तरह अब घुसपैठियों की हिमायती, हिंदू विरोधी और अराजक ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बंगाली समाज तैयार है।
श्री चौधरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के लिए हावड़ा पहुंचे। यहां एमजी रोड स्थित एचएमसी कार्यालय के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में घुसपैठ समाप्त करना है, सुशासन स्थापित करना है और संदेशखाली जैसी घटनाएं रोकनी हैं, तो भारतीय जनता पार्टी को जिताना होगा। उन्होंने ममता दीदी के बाहरी भीतरी को राजनीतिक हथकंडा बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल का मुख्यमंत्री कोई बाहरी नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल का बेटा या बेटी ही बनेगा।
उन्होंने कहा कि बंगाल में 26 हजार नौकरियों में लूट हुई। युवाओं का हक छीना गया। जिन 8 हजार स्कूलों में बंगाली बच्चे पढ़ते थे, उन्हें बंद किया गया, जबकि मदरसों को बंद नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में पिछले पांच वर्षों में 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया गया, उसी तरह पश्चिम बंगाल में भी बड़े स्तर पर रोजगार सृजन किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के लोगों को भी आय़ुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा। यहां सातवां वेतनमान लालू किया जाएगा।
श्री चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और राज्य में अराजकता का माहौल है। बंगाल में हिंदुओं के साथ जुल्म हो रहा है और गुंडागर्दी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए बांग्लादेशियों को बुला रही है घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। ममता दीदी एसआईआऱ को विरोध कर रही है। घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है। जिस तरह बिहार से घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटाया गया उसी तरह पश्चिम बंगाल से बांग्लादेशियों को भगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव सिर्फ राज्य का नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि एक समय कोलकाता में पूरे देश से लोग नौकरी करने आते थे, लेकिन आज यहां से पलायन हो रहा है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई तेजी से आगे बढ़ गए, जबकि कोलकाता पीछे रह गया।
श्री चौधरी ने जनता से अपील की अगर पश्चिम बंगाल से घुसपैठिए को समाप्त करना है,यहां सुशासन स्थापित करना है, आप चाहते हैं कि संदेशखाली जैसी घटना फिर कभी नहीं घटे। हमारी मां बहन की तरफ कोई गंदी नजरों से भी नही देश सके तो भारतीय जनता पार्टी को जिताने का काम करें। श्री चौधरी ने कहा सोनार बांगला बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिताना होगा।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise