Loading
Sunday, May 10, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
भाजपा ने 47 साल पूरे किए,भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई,
भाजपा ने 47 साल पूरे किए,भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई,
4700 साल पूरे करे यही मेरी कामना-सम्राट चौधरी
by
Arun Pandey,
April 06, 2026
in
बिहार
•*भाजपा की यह गौरवशाली यात्रा संस्थापकों के तप, त्याग और समर्पण का परिणाम है।*
•*श्रद्धेय अटल जी ने पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया, मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित और आत्मनिर्भर बन रहा है*
•*आवास पर भाजपा का संगठन ध्वज फहराया, बोले-राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए सभी कार्यकर्ता प्रतिबद्ध*
पटना,06 बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा-विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भाजपा ने अपनी गौरवशाली यात्रा संस्थापकों के तप, त्याग और समर्पण के बल पर तय की है और संगठन को राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम बनाया है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व ने पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हर कार्यकर्ता का राष्ट्र प्रथम का भाव और सेवा का संस्कार ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, जो संगठन को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरित एक जीवंत विचारधारा है। अंत्योदय से राष्ट्रोदय के संकल्प के साथ यह संगठन देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्रा सत्ता की नहीं, बल्कि संस्कार और विचार की यात्रा है।
श्री चौधरी ने कहा कि आज भाजपा की स्थापना के 47 वर्ष पूरे हुए हैं और एक कार्यकर्ता के तौर पर मेरी कामना है कि 47 सौ साल पूरे करे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। 1950 के दशक में भारतीय जनसंघ जिस विचारधारा पर चल रहा था, वही प्रतिबद्धता आज भी भाजपा में कायम है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ ही जनसंघ ने तत्कालीन सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए जनता पार्टी में विलय का निर्णय लिया था। यह निर्णय राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए लिया गया था।
श्री चौधरी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य भाजपा ने ही पूरा किया है। भाजपा की यह यात्रा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि वैचारिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की यात्रा है, जो देश को एक नई दिशा देने का काम कर रही है।
श्री चौधरी ने कहा कि आज जब विश्व में युद्ध जैसी स्थिति है, तब भारत की विदेश नीति पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण बनी हुई है और भारत व भारतीयों का वैश्विक स्तर पर सम्मान बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीति और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। यहां एक सामान्य कार्यकर्ता, जो बूथ स्तर से काम करता है, वह देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। साथ ही, एक साधारण राजनीतिक कार्यकर्ता और विधायक को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का अवसर दिया है। भाजपा में कार्यकर्ता और विचारधारा ही सर्वोपरि हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर भाजपा का संगठन ध्वज फहराया और वैचारिक महापुरुषों, अमर बलिदानियों तथा लाखों कार्यकर्ताओं को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण के ध्येय को लेकर प्रतिबद्ध हैं और एक सशक्त, समृद्ध तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise