Loading
Sunday, May 10, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ
by
Arun Pandey,
April 05, 2026
in
बिहार
पटना, 06 अप्रैल । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर शुभारंभकिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन तथा सामुदायिक केन्द्र का भी शुभारंभ किया।
शुभारंभ के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विधान परिषद् अतिथि निवास का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री प्रथम तल एवं छत पर भी गये और अतिथि निवास के विभिन्न भागों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद् अतिथि निवास बहुत अच्छा बना है। यहां की सुविधाओं का लाभ विधान परिषद् के सदस्यों को मिलेगा।
ज्ञातव्य है कि विधान परिषद के सदस्यों के लिए अतिथि आवास, सामुदायिक केंद्र, कैंटीन और पुस्तकालय का निर्माण किया गया है।
विधान परिषद् अतिथि निवास एक 05 मंजिला भवन है, जिसमें बेसमेंट, भू-तल एवं 04 मंजिलों का निर्माण किया गया है। इस भवन में 30 सुईट रूम, 04 लॉउन्ज, सेक्युरिटी लाउन्ज का निर्माण किया गया है। भवन में 08 व्यक्ति की क्षमतावाले लिफ्ट को अधिष्ठापित किया गया है। प्रत्येक सुईट रूम में एक छोटा किचेन, ड्राईंग रूम तथा विश्राम हेतु एक कमरा (शौचालय सहित) का निर्माण किया गया है।
कैन्टीन एवं पुस्तकालय भवन एक 02 मंजिला भवन है। जिसके एक भाग में कैन्टीन एवं दूसरे भाग में पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। कैन्टीन के भूतल एवं प्रथम तल पर कैन्टीन डायनिंग हॉल किचेन, रेस्ट रूम, पेन्ट्री, स्टोर, सर्विस ऐरिया, शौचालय का निर्माण किया गया है। पुस्तकालय के भूतल पर कार्यालय कक्ष, पुस्तकालय एवं शौचालय का निर्माण किया गया है। पुस्तकालय के प्रथम तल पर रिडिंग हॉल, लॉबी एवं स्टोर का निर्माण किया गया है। सामुदायिक केन्द्र एक 02 मंजिला भवन है। इसके भूतल एवं प्रथम तल पर हॉल, स्टोर, किचेन, लॉबी, शौचालय का निर्माण कराया गया है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति प्रो० (डॉ०) रामवचन राय सहित विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise