Loading
Sunday, April 05, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर तथा बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण, कार्य को तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर तथा बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण, कार्य को तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया
by
Arun Pandey,
April 04, 2026
in
बिहार
मुख्यमंत्री ने बिहटा एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया और बिहटा एयरपोर्ट परिसर में निर्माणाधीन कार्य के संबंध में जानकारी ली। साइट मैप के माध्यम से अधिकारियों ने रन-वे, यात्री सुविधायें, आवागमन हेतु पथ की कनेक्टिविटी तथा उपलब्ध कराये जाने वाली अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करें। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये निर्माण की गुणवता बेहतर रखें। मुख्यमंत्री ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड पथ से बिहटा एयरपोर्ट को जोड़नेवाली निर्माणाधीन सड़क का भी जायजा लिया और कार्य को जल्द पूर्ण पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने भारतीय वायुसेना स्थल, बिहटा के परिसर स्थित रन-वे का निरीक्षण किया।
बिहार में जाने नई सरकार का फार्मूला
https://youtu.be/sESwe_1gBIs?si=PKkVyj0-UIRRz_3s
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण होने से बिहार में हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। साथ ही यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधायें मिल सकेंगी। जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बिहटा एयरपोर्ट तक कम से कम समय में पहुँचने के लिये दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी तथा पटना एयरपोर्ट पर पड़नेवाला भार भी कम होगा। साथ ही रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise