Loading
Friday, March 27, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आज का पंचांग - राशिफल 27 मार्च, 2026
आज का पंचांग - राशिफल 27 मार्च, 2026
by
Arun Pandey,
March 26, 2026
in
पंचांग-राशिफल
श्री गणेशाय नम:!!दैनिक पंचांग!!
☀ 27 - मार्च - 2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि नवमी 12:02 PM
🔅 नक्षत्र पुनर्वसु 05:12 PM
🔅 करण :
कौलव 10:09 AM
तैतिल 10:09 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग अतिगंड 10:09 PM
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:56 AM
🔅 चन्द्रोदय 12:35 PM
🔅 चन्द्र राशि मिथुन
🔅 सूर्यास्त 06:04 PM
🔅 चन्द्रास्त +02:40 AM
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 12:16 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत चैत्र
🔅 मास पूर्णिमांत चैत्र
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:30:45 - 12:19:52
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:14 AM - 09:03 AM
🔅 कंटक 01:08 PM - 01:58 PM
🔅 यमघण्ट 04:25 PM - 05:14 PM
🔅 राहु काल 10:23 AM - 11:55 AM
🔅 कुलिक 08:14 AM - 09:03 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 02:47 PM - 03:36 PM
🔅 यमगण्ड 02:59 PM - 04:31 PM
🔅 गुलिक काल 07:19 AM - 08:51 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
❤️💛विशेष ~ महानवमी व्रत, श्रीरामनवमी व्रत, सिद्धिदात्री देवी श्रीमहालक्ष्मी गौरीदर्शन पूजन, नवराव्रत पारण, श्रीरामावतार मध्यान्ह कर्क लग्र श्रीराम जन्म महोत्सव सर्वत्र विशेष अयोध्या, श्रीराम जन्म भूमी राम लला दर्शन, सरयू स्नान, श्रीरामचरितमानस जयन्ती, स्वामी नारायण जयन्ती [अक्षरधाम]।💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️27 मार्च ,26, शुक्रवार ❤️
मेष (Aries): आज आपका दिन शुभ और फलदायी होगा। विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने से महत्त्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लेना सरल नहीं होगा। इसलिए महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह देते हैं। विशिष्ट कारण से यात्रा के योग हैं। लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है। बौद्धिक एवं तार्किक विचार विनिमय हो सकता है। महिला के साथ विवाद में न उतरें।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
वृषभ (Tauras): आपको आज मन की स्थिरता बनाए रखने की सलाह देते हैं, क्योंकि अर्निणय वाली मनोदशा के फल स्वरूप हाथ आए अवसर आज आप गवां सकते हैं। समझौता करने की वृत्ति रखेंगे तो संघर्ष नहीं होगा। प्रवास का आयोजन टाल दीजिए। लेखक, कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन अनुकूल है। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मिथुन (Gemini): लक्ष्मीजी की कृपा से आज आपका दिन आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। स्वादिष्ट व उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रालंकार एवं सज्जा तथा मित्रों एवं परिजनों के साथ से दिन आनंददायी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन अधिक व्यय न हो, ध्यान रखिएगा। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा। निषेधात्मक विचार मन में न आने दें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कर्क (Cancer): त्रिशंकु जैसी मनःस्थिति के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न लें। संबंधियों से मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे व्यय हो सकता है। वाणी पर संयम रखिएगा। मन में अगर कोई भ्रांति हो तो स्पष्टता करनी आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। मानहानि एवं धनहानि से बचिएगा।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
सिंह (Leo): आज का दिन लाभदायी है ऐसा प्रतीत होता है। स्त्री मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है। अनिर्णय की स्थिति के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है, जिस कारण महत्त्वपूर्ण निर्णयों को टालने की सलाह देते हैं। अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार व आर्थिक लाभ के योग हैं।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
कन्या (Virgo): आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे। व्यापारीवर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ होने की संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है ऐसा प्रतीत होता है। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। लेखन व बौद्धिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद मिलेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक रूप से बिताने की सलाह है। नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न कीजिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
धनु (Sagittarius): आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के सहवास से आपको आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। साझेदारी से लाभ होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मकर (Capricorn): व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। व्यावसाय में आप अपने आयोजन के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन के लेनदेन में सफलता मिलेगी। व्यापार से संबंधित कार्यो में बाधा आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। कॉलीग्स का सहयोग भी मिल सकता है।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
कुंभ (Aquarius): आप की वाणी तथा विचारों में शीघ्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में शामिल होंगे। लेखनकार्य तथा सर्जनात्मक प्रवृत्तियों से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की आशंका है। पाचन न होने की व अजीर्ण जैसी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
मीन (Pisces): आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिजनों के साथ विवाद में न उतरने की सलाह देते हैं। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी। धन तथा कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise