Loading
Monday, March 23, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिनों का कार्यकाल पूरा कर बनाया नया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिनों का कार्यकाल पूरा कर बनाया नया रिकॉर्ड
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताया
by
Arun Pandey,
March 22, 2026
in
बिहार
बिहार दिवस पर प्रधानमंत्री के आशीर्वचन के लिए कहा-आभार
•*पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का 8,930 दिनों का रिकॉर्ड टूटा*
•*बिहार दिवस पर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश और आशीर्वचन के लिए धन्यवाद*
पटना,22 मार्च। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि है। माननीय प्रधानमंत्री का यह अनुभव, निरंतरता और उनके लिए जनता के अटूट समर्थन को दर्शाता है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। माननीय प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है- विकसित भारत के रूप में देश-मजबूत अर्थव्यवस्था, उच्च जीवन स्तर और वैश्विक नेतृत्व वाला बने।
श्री चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 8,931 दिनों तक सरकार के प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। मोदीजी ने यह उपलब्धि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में हासिल की है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास, जनता का स्नेह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता के लिए समर्पण और निरंतर सेवा भाव का परिणाम है। माननीय मोदीजी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार तीन लोकसभा चुनाव—2014, 2019 और 2024 में जीत हासिल की है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और आने वाले समय में विश्व महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। श्री चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को लगातार सेवा का अवसर देने के लिए देश की महान जनता भी आभार जताया है और उन्हें बधाई दी।
इसके साथ ही उमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहारवासियों के लिए दिए गए प्रेरणादायी संदेश और आशीर्वचन के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामाजिक न्याय, सुशासन और बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।
केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से बिहार लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले समय में देश की अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise