Loading
नवादा शहर मे स्थित दयाल पब्लिक स्कूल में 15 मार्च 2026 को विद्यालय के सौजन्य से इंडिविजुअल करियर नामांकन जांच आई कैट परीक्षा ली गई । यह परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मुक्त माहौल में आयोजित की गई । विद्यालय के निदेशक डॉ तुलसी दयाल ने बताया कि नवादा जिला में पहली बार परीक्षा आयोजित की गई है । सिक्स एवं सप्तम वर्ग के सैकड़ो परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लिए । डा दयाल ने कहा कि करियर ऐडमिशन टेस्ट से पता चलेगा कि बच्चों में कितनी ज्ञान है और किस विषय में इसका नॉलेज अच्छा है । किसकी क्या रुचि है। इसी से इसका नॉलेज का आकलन किया जा सकता है। इसी के अनुसार विद्यार्थियों को करियर बनाने में सहूलियत होगी। दयाल पब्लिक स्कूल का उद्देश्य है शिक्षा व्यवसाय नहीं , एक मकसद बने। बच्चों को संवारने में अहम भूमिका निभाएगा। वही विद्यालय के सचिव शिल्पी सिन्हा ने बोली कि बच्चों का बेहतर भविष्य संवारने के लिए दयाल पब्लिक स्कूल द्वारा यह कदम उठाया गया है। यह कदम अनोखी है । गरीब मेघावी विद्यार्थियों को इससे काफी लाभ मिलेगा। वही इस नामांकन जांच परीक्षा में सहयोग कर रहे हैं शिक्षक सिद्धांत पांडेय सहित विद्यालय परिवार सदस्य मौजूद थे ।इस तरह से नामांकन जांच परीक्षा होने से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया।