Loading
Wednesday, March 11, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
सम्राट बोले-नीतीश कुमार दिल्ली जाकर भी अपने मार्गदर्शन से बिहार के विकास को गति देते रहेंगे
सम्राट बोले-नीतीश कुमार दिल्ली जाकर भी अपने मार्गदर्शन से बिहार के विकास को गति देते रहेंगे
नीतीश ने दिल्ली जाने या राज्यसभा जाने की पर्चा नहीं की
by
Arun Pandey,
March 10, 2026
in
बिहार
नीतीश ने दिल्ली जाने या राज्यसभा जाने की पर्चा नहीं की
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में आगे बढ़ता रहेगा बिहार*
पटना/सुपौल/मधेपुरा,10 मार्च। सीएम नीतीश कुमार ने आज सार्वजनिक मंच से बिहार में किसी प्रकार के राजनीतिक बदलाव या दिल्ली जाने या राज्यसभा जाने की पर्चा नहीं की की कोई चर्चा नहीं की।अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख करने के साथ 18वीं विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत से तीन महीने पहले बनी सरकार के सात निश्चय-3 के तहत तय कार्यक्रमों की चर्चा करते रहे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा। एनडीए सरकार में सुशासन की नीतियां जारी रहेंगी।
उपमुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल और मधेपुरा पहुंचे थे। इस दौरान सुपौल जिले के निर्मली तथा मधेपुरा जिले के बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) नॉर्थ कैंपस में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाबद्ध विकास और मजबूत नेतृत्व के कारण आज राज्य के हर गांव और प्रखंड में सड़क, स्कूल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का मजबूत ढांचा तैयार हुआ है। उन्होंने बताया कि 1990 से 2005 के बीच बिहार में एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिल पाई थी, जबकि 2005 से 2025 के बीच 57 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने कहा कि बिहार अब उद्योग हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, आईटी हब और नई औद्योगिक नीतियों से निवेश बढ़ेगा और युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
सुपौल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने पांचों सीटों पर एनडीए को जीत दिलाकर विकास के प्रति अपना विश्वास जताया है।
वहीं मधेपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि प्रखर समाजवादी नेता बीपी मंडल की कर्मभूमि रही है, जिन्होंने सामाजिक न्याय और आरक्षण की नींव को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि मंडल आयोग लागू होने के समय नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री थे।
उन्होंने बताया कि 2005 में बिहार का बजट 6 हजार करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 3 लाख 21 हजार करोड़ रुपये हो गया है। मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी एनडीए सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने मधेपुरा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां चार में से तीन सीटों पर जीत दिलाकर जनता ने एनडीए का हाथ मजबूत किया है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise