Loading
बिहार, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदल दिए गए हैं। नंद किशोर यादव नागालैंड के राज्यपाल बनाये गये हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जा इस्तीफा की तैयारी के बीच बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एवं कश्मीर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रहे सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। आरिफ मोहम्मद खान को अभी कोई नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।