Loading
पटना,04 मार्च। बिहार में नीतीश राज का अंत निकट आ गया?मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार राज्यसभा जाएंगे । इसके साथ बिहार में सत्ता परिवर्तन अवश्यंभावी है। नीतीश कुमार सीएम का पद त्याग करेंगे। बिहार में भाजपा की अगुवाई में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। फिलहाल संभावना है कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी "लव कुश" समीकरण की बदौलत नया सीएम होंगे। नीतीश कुमार से उनकी अच्छी बनती भी है।