Loading
बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट नवादा शहर के रामनगर में स्थित बी पी स पब्लिक स्कूल एवं बीपी स किड्स जोन विद्यालय का 33वां वार्षिक उत्सव खुशी पूर्वक मम मनाया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक बच्चू प्रसाद सिंह, , नवादा जिला के वरीय अधिवक्ता कपिल देव प्रसाद सिंह, विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज कुमार, विद्यालय की निदेशिका हेमलता कुमारी, प्रिंसिपल मनोरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यालय परिवार के द्वारा मुख्य अतिथि को बुके एवं शाल देकर स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का जलवा बिखेरा। अतिथियों एवं अभिभावक का मन मोह लिया। लोगों ने खूब तालियां बजाई । मुख्य अतिथियों ने विद्यालय की प्रशंसा की। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिया जाता है। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि कम खर्चे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यालय में दी जाती है। इस विद्यालय के बच्चों ने नवादा जिला ही नहीं बल्कि राज्य का भी नाम रोशन किया है। विद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान तक स्थिति को विस्तृत जानकारी विद्यालय के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार द्वारा दी गयी। वही घोषणा की गयी कि विद्यालय में चालू माह तक निशुल्क नामांकन की सुविधा सुलभ होगी। विद्यालय के विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।