Loading
Saturday, February 07, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
पटना में नियोजन विभाग केअसिस्टेंट डायरेक्टर पांच लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पटना में नियोजन विभाग केअसिस्टेंट डायरेक्टर पांच लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
by
Arun Pandey,
February 06, 2026
in
बिहार
पटना,06 फरवरी।
पटना में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नियोजन भवन में पदस्थापित असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई निगरानी विभाग की विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर की.गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है. निगरानी विभाग के सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में की गई है. टीम को पहले से रिश्वत लेन-देन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पूरे मामले की गोपनीय जांच चल रही थी.जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप बिछाया और नियोजन भवन परिसर में कार्रवाई को अंजाम दिया. डीएसपी विजिलेंस पवन कुमार बताया है कि असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह नियोजन भवन के पार्किंग एरिया में रिश्वत की राशि ले रहे थे. इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.जानकारी के मुताबिक इस मामले में शिकायत उपनिदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) ओम प्रकाश की ओर से निगरानी विभाग को दी गई थी. शिकायत में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था. इसके बाद विभाग ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन किया. शिकायत की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई और तय समय पर कार्रवाई कर आरोपी अधिकारी को पकड़ लिया गया.
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise