Loading
Friday, February 06, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
नीतीश अचानक गुस्से में खड़े हुए और तेजस्वी से कहा,चुपचाप सुनो,बीच में मत बोलो
नीतीश अचानक गुस्से में खड़े हुए और तेजस्वी से कहा,चुपचाप सुनो,बीच में मत बोलो
तेजस्वी ने भी सरकार की जमकर बखिया उधेडी
by
Arun Pandey,
February 05, 2026
in
बिहार
पटना,05 फरवरी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का विधानमंडल के दोनों सदनों में जबाब दिया। विधानसभा में तेजस्वी यादव को खरी खोटी सुनाई। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। नीतीश अचानक गुस्से में खड़े हुए और तेजस्वी से कहा,चुपचाप सुनो,बीच में मत बोलो। बाद मे कहा-ये बच्चा है,इसका बाप मेरे समय का धा।इसका बाप हट तो इसकी मां को सीएम बनाया। छह विधायक को खींचने के लिए पैसे कहाँ से लाया था। गडबड करता था उसी से न ये पैसे लाता था।
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बजट सत्र में सभी माननीय सदस्यों का अभिनंदन करता हूं. राज्यपाल के अभिभाषण में सभी ने भाग लिया सबको धन्यवाद देते हैं. राज्यपाल ने सरकार के विकास को विस्तार से बताया है, मैं इसके लिए राज्यपाल के प्रति आभार जताता हूं.
मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल की विस्तार से उपलब्धियां गिनाने के साथ विपक्ष की ओर इशारा करते हुए की 2005 के पहले क्या सम्हाली धी,शाम ढलते लोग डर से घर में दुबक जाया करते थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले क्या हाल था, जब से हमको सत्ता मिली है विकास के काम में लगे हैं. 5:00 बजे के बाद घर से बाहर लोग नहीं निकलते थे? शाम के बाद कोई बाहर जाता था जी. कितना मुस्लिम हिंदू का झगड़ा होता था.
"पढ़ाई का हाल बहुत ही खराब था. पहले इलाज का इंतजाम नहीं था. बहुत कम था, जो भी था उसका बुरा हाल था. बिजली बहुत कम थी. अब कोई डर का माहौल नहीं है, भय का माहौल नहीं है. शांति का माहौल है. 2006 से कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गई. बड़ी संख्या में कब्रिस्तान की घेराबंदी की जा चुकी है. अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है."-
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि 60 साल पुराने मंदिरों की घेराबंदी की गई, जिससे चोरी की घटनाएं अब नहीं हो रही है. सर्वप्रथम शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अधिक ध्यान दिया गया. लड़की- लड़कियों के लिए पोशाक की योजना चलाई गई. साल 2023 से 258000 सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई.
उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक बनने के लिए पांच मौका देने की घोषणा की गई. अब तक चार मौका दिया जा चुका है. 2006 से 300000 नियोजित शिक्षक बने. मामूली परीक्षा लेकर नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक बनाया जा रहा है. अब तक 2 लाख 66 हजार शिक्षक पास हो चुके हैं. अब 73000 शिक्षक बच गए हैं, उन्हें एक मौका और मिलेगा. अब सरकारी शिक्षकों की संख्या 524000 हो गई है.
सीएम नीतीश ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि हम लोगों की जब सरकार बनी, उससे पहले स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब थी. अस्पतालों में एक दो मरीज ही आते थे. अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर महीने औसतन 11600 मरीज आते हैं. इन लोगों ने कोई काम नहीं किया था. खुद चले गए तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया.
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम लोग जब सत्ता में आए तो मुफ्त में दवा की भी व्यवस्था करवाये. 12 मेडिकल कॉलेज अभी काम कर रहे हैं. 27 मेडिकल कॉलेज और बनाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेडिकल अस्पताल को 5000 बेड का अस्पताल बना रहे हैं. कल भी जाकर हम देखे हैं और जल्दी से पूरा करने के लिए अधिकारियों को कहा है.*बिहार की महिलाएं बिकती हैं.
तेजस्वी ने भी सरकार की जमकर बखिया उधेडी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला. भाषण के दौरान तेजस्वी यादव आज थोड़े नर्वस दिखे. तेजस्वी यादव अपने भाषण पढ़ने के दौरान कई बार अटकते दिखे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका “नाखून उखड़ गया है” और दवा लेकर आए हैं, इसलिए बैठकर बोलने की अनुमति चाहते हैं. तेजस्वी यादव के आग्रह को विधानसभाध्यक्ष प्रेम कुमार ने स्वीकारते हुए उन्हें बोलने को कहा.
तेजस्वी यादव ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया और कहा कि बिहार की महिलाएं बिकती हैं. तेजस्वी यादव के बयान को लेकर हंगामा मच गया। सत्ता पक्ष की महिला सदस्य खडे हो विरोध कर रही थी।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है, लेकिन, उत्तराखंड के बीजपी के नेता कहते हैं कि बिहार की महिलाएं बिकती हैं. महिलाओं को खरीदा जाता है.
बिहार विधानसभा में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सदन में उनका “11वां साल” चल रहा है और हर साल राज्यपाल के अभिभाषण में वही बातें दोहराई जाती हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है.
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार “झूठी वाहवाही और 100 प्रतिशत लापरवाही” पर चल रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र कमजोर हुआ है और “जनतंत्र को धनतंत्र और मशीन तंत्र” में बदल दिया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की संख्या भले कम हो, लेकिन विपक्ष मजबूती से जनता के मुद्दे उठाता रहेगा.
उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “कानून का राज और न्याय के साथ विकास नहीं, बल्कि अन्याय के साथ विनाश हो रहा है.”
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise