Loading
Wednesday, February 04, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्रारंभ
राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्रारंभ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं : पिछले एक दशक में 25 करोड़ नागरिक गरीबी से बाहर आए
by
Arun Pandey,
January 28, 2026
in
देश
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। 1 फरवरी को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। इस दौरान विपक्ष के सांसदों ने कुछ मुद्दों के विरोध में संसद में हंगामा किया। जिसपर बीजेपी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है।
राष्ट्रपति ने कहा, "हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। आजादी तब तक अधूरी है जब तक आत्मनिर्भर का जीवन नहीं जिया जाए। बीते 11 वर्षों में देश की आर्थिक स्तिथि बहुत मजबूत हुई है। महंगाई दर को कम रखने का रिकॉर्ड कायम रखा है। इसका सीधा फायदा मध्यम वर्ग और गरीबों को हुआ है।"
उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में 25 करोड़ नागरिक गरीबी से बाहर आए उन्होंने विकसित भारत-जी राम जी कानून 2025 का भी उल्लेख किया जिसका राजग के सांसदों ने स्वागत किया। वहीं विपक्षी सांसदों ने इसका विरोध किया।
65 दिनों में दो चरणों में प्रस्तावित बजट सत्र में 30 बैठकें होंगी। यह 2 अप्रैल को खत्म होगी। दोनों सदन 13 फरवरी को ब्रेक के लिए बंद हो जाएंगे ।
29 जनवरी को भारत का आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा।
वित्त मंत्रालय के द्वारा तैयार आर्थिक सर्वे 2025-26 (अप्रैल-मार्च) के लिए आर्थिक स्थिति और अलग-अलग मानकों के साथ-साथ अगले वित्त वर्ष के बारे में जानकारी मिलेगी ।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise