Loading
Sunday, February 08, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
जय प्रकाश चौधरी बने BJMS पत्रकार श्रमिक कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय सचिव
जय प्रकाश चौधरी बने BJMS पत्रकार श्रमिक कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय सचिव
by
Arun Pandey,
January 25, 2026
in
बिहार
बोले-पत्रकारों के हक की लड़ाई अब राष्ट्रीय स्तर पर होगी तेज
पटना।देश में उपेक्षा, असुरक्षा और शोषण से जूझ रहे पत्रकारों के हक की लड़ाई को अब राष्ट्रीय स्तर पर नई धार मिलेगी । भारतीय जनता मजदूर संघ (BJMS) ने वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश चौधरी को राष्ट्रीय पत्रकार श्रमिक कल्याण बोर्ड का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर साफ संदेश दे दिया है कि अब पत्रकारों की आवाज़ को दबाना आसान नहीं होगा।
पत्रकारिता के मैदान में वर्षों से संघर्षरत जय प्रकाश चौधरी को यह जिम्मेदारी उनके निडर लेखन, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकार हितों के प्रति अडिग तेवर को देखते हुए सौंपी गई है। BJMS का मानना है कि मौजूदा दौर में जब पत्रकारों पर हमले बढ़ रहे हैं, रोजगार अस्थिर है और कई मीडिया कर्मी बिना सुरक्षा काम करने को मजबूर हैं, तब ऐसे जुझारू चेहरे की जरूरत थी।
राष्ट्रीय सचिव के रूप में जय प्रकाश चौधरी अब
➡ पत्रकारों के शोषण के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष को धार देंगे,उन्होने कहा कि
➡ राज्यों में बिखरे पत्रकार संगठनों को एकजुट करेंगे
➡ पत्रकारों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के मुद्दों को निर्णायक मंच तक पहुंचाएंगे
BJMS ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह संगठन किसी सरकारी संरक्षण पर नहीं, बल्कि संघर्ष और संगठन की ताकत पर चलता है। यह नियुक्ति सत्ता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और जवाबदेही है।
नियुक्ति की खबर सामने आते ही पत्रकार जगत में हलचल तेज हो गई है। कई वरिष्ठ पत्रकारों ने इसे मैदान में उतरकर लड़ने वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपने का सही फैसला बताया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पत्रकारों के अधिकारों को लेकर आंदोलनात्मक तेवर देखने को मिल सकते हैं।
अब सवाल साफ है —
क्या पत्रकारों की आवाज़ को दबाने वाले तंत्र तैयार हैं इस राष्ट्रीय संघर्ष का सामना करने के लिए?
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise