Loading
Sunday, February 08, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार में उद्योगों की स्थापना के लिए 1285 एकड़ भूमि अधिग्रहित, उद्योगपतियों की पहली पसंद बिहार- सम्राट चौधरी
बिहार में उद्योगों की स्थापना के लिए 1285 एकड़ भूमि अधिग्रहित, उद्योगपतियों की पहली पसंद बिहार- सम्राट चौधरी
सेमीकंडक्टर फैक्ट्री और आईटी हब से बिहार को उद्योग हब बनाने की तैयारी
by
Arun Pandey,
January 24, 2026
in
बिहार
• 2005 से 2025 के बीच 57 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार
• 2025–30 में एक करोड़ नौकरी व रोजगार देने का लक्ष्य
• कच्ची दरगाह, सोनपुर, गांधी सेतु समानांतर व दीघवाड़ा-शेरपुर पुल से पटना–वैशाली 15 मिनट में
• 1 करोड़ 90 लाख परिवारों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली
पटना,24जनवरी। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार उद्योग का हब बन रहा है। राज्य में देश के नामी-गिरामी उद्योगपति निवेश कर रहे हैं। यहां उद्योगों की स्थापना के लिए अब तक 1285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने वर्ष 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
श्री चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान वैशाली पहुंचे। यहां जंदाहा प्रखंड के पानापुर बटेश्वर नाथ धाम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के गांव-गांव और घर-घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। अब लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। सरकार 125 यूनिट फ्री बिजली दे रही है जिससे 1.70 करोड़ परिवार का बिजली बिल शून्य आ रहा है। राज्य के हर गांव और प्रखंड में स्कूल, सड़क और बुनियादी सुविधाओं का मजबूत ढांचा खड़ा हो चुका है। इको-टूरिज्म, ड्रेनेज और अन्य विकास परियोजनाओं से बिहार की प्रगति को नया आयाम मिला है।
1990 से 2005 के दौर की चर्चा करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि उस समय बिहार में एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मिल पाई थी, जबकि 2005 से 2025 के बीच 57 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया गया है। बिहार उद्योग हब बन रहा है। सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, आईटी हब और नई औद्योगिक नीतियों के कारण राज्य को समृद्धि की नई राह मिली है। इससे मजदूरों को काम के लिए बिहार से बाहर जाने की मजबूरी समाप्त होगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली और पटना को जोड़ने वाली आधारभूत संरचनाओं ने आवागमन को बेहद सुगम बना दिया है। कच्ची दरगाह पुल, सोनपुर पुल, गांधी सेतु के समानांतर नए पुल और दीघवाड़ा-शेरपुर पुल के निर्माण से अब पटना से हाजीपुर और वैशाली की दूरी मात्र 15 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी।
श्री चौधरी ने कहा कि वैशाली में 8 में से 7 सीटों पर एनडीए को मिला प्रचंड जनादेश विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बिहार के विकास को नई रफ्तार देगी और एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise