Loading
Wednesday, February 04, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
विराट रामायण मंदिर परिसर में ही दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित
विराट रामायण मंदिर परिसर में ही दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित
by
Arun Pandey,
January 17, 2026
in
विशेष
आज 17 जनवरी 2016 है। माघ कृष्ण चतुर्दशी तिथि है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी और भगवान के शिवलिंग की पूजा हुई धी। शिवरात्रि के दिन के समान आज की तिथि को बिहार में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिला के कैथवलिया स्थित निर्माणाधीन दुनिया का विराट रामायण मंदिर परिसर में ही दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग वैदिक विधान व मंत्रोच्चार से स्थापित हो गया है।
यह शिवलिंग 33 फीट ऊंचा और 210 मीट्रिक टन वजनी है, जिसे ब्लैक ग्रेनाइट के एक ही पत्थर से बनाया गया है। 3 करोड रुपये से बने इस विशालतम सहस्रलिंगम की स्थापना के बिहार के सीएम नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा साक्षी बने। पटना महावीर मंदिर के पुनरुद्धार और विराट रामायण मंदिर के धरिकल्पनाकर्ता पद्मश्री किशोर कुणाल के पुत्र सायंन कुणाल और उनकी पत्नी सस्तीपुर की सासंद साध्वी चौधरी ने मुख्य यजमान बन विजय कुमार सिन्हा के साथ पूजन- अर्चन किया। सायंन कुणाल पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव हैं।
लाखों की संख्या में जुटी श्रद्धालुओं के बीच हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई।
तमिलनाड के महाबलीपुरम में कारीगरों 10 वर्षो में तराशी कर 3 करोड रुपए लागत की यह सहस्रलिंगम तैयार की है।
विश्व का सबसे बडा विराट रामायण मंदिर 2030 तक बनना है।1080 फीट लम्बा और 540 फीट चौथा निर्माणाधीन मंदिर में 18 शिखर और 22 मंदिर होंगे जिसमें मुख्य शिखर270 फीट ऊंचा होगा।
महावीर मंदिर न्यास समिति के अनुसार 140 एकड़ में मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर की विशिष्टता है कि यह 3 मंजिल का होगा।
270 फीट ऊंचाई, 270 फीट चौड़ाई और 1080 फीट लंबाई के इस भव्य मंदिर में 22 देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भगवान राम, मां सीता एवं लव-कुश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी. सबसे मुख्य द्वार पर 33 फीट का शिवलिंग स्थापित किया गया है, जो भगवान राम के ठीक सामने हैं।
फिलहाल अरुणाचल प्रदेश के जिरो वेली में स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में विश्व का सबसे ऊंचा प्राकृतिक शिवलिंग है, जो लगभग 85 फीट ऊंचा है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित माधेश्वर महादेव पहाड़ी को भी विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग माना जाता है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise