Loading
बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट नवादा शहर के रामनगर स्थित विज्ञान प्रदर्शनी में बी पी एस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने भारत के भविष्य से संबंधित सौ से अधिक मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने ओवरलोड व्हीकल डिटेक्ट मशीन , कार्बन एब्जॉर्बइंग मशीन, वर्किंग मॉडल ऑफ लंग्स, हाइड्रॉलिक हाउस, होलोग्राम, पोर्टेबल ड्रिलिंग मशीन, वर्किंग मॉडल ऑफ मिसाइल, रेनवाटर हार्वेस्टिंग इत्यादि का ज्वलंत मॉडल बनाकर अपने विद्यालय का नाम ऊंचा किया , जिसमें प्रथम स्थान वर्ग 5 के बच्चे माही, सोनम, आरती, द्वितीय स्थान वर्ग 8 की छात्रा सकीना तथा तृतीय स्थान वर्ग 3 का छात्र आयुष कुमार को दिया गया।