Loading
Sunday, February 08, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार विधानमंडल का 2 फरवरी से बजट सत्रारंभ
बिहार विधानमंडल का 2 फरवरी से बजट सत्रारंभ
संसद का 28 जनवरी से,सत्रारंभ ,1 फरवरी को केंद्रीय बजट
by
Arun Pandey,
January 13, 2026
in
बिहार
राज्यपाल के अभिभाषण से 2 फरवरी को सत्रारंभ, 3 फरवरी को राज्य बजट,19 बैठकें होंगी
पटना,13 जनवरी। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। इससे संबंधित एजेंडा आज यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में स्वीकृत हुआ।कैबिनेट ने कुल 41 एजेंडों की स्वीकृति दी है।
संसद का 28 जनवरी से,सत्रारंभ , केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी(रविवार) को 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
बिहार कैबिनेट ने बाणसागर समझौते के तहत झारखंड के साथ सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर एमओयू के लिए भी स्वीकृति दी गई है। 7.75 मिलियन एकड़ फीट जल में से 5.75 मिलियन एकड़ फीट बिहार को और 2 मिलियन एकड़ फीट झारखंड को पानी मिलेगा।।
नीतीश कैबिनेट में कृषि विभाग में 694 विभिन्न पदों पर बहाली की स्वीकृति दी गई है। वहीं डेयरी मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में 200 पदों पर बहाली स्वीकृत हुई है।
314 करोड़ की लागत से मुंबई में बिहार भवन बनेगा। शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा निदेशालय में नौ पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी गई है
दरभंगा में बनेगा लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब: दरभंगा हवाई अड्डा के पास लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब निर्माण के लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण किए जाने के लिए 138 करोड़ 82 लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति सरकार ने दी है। बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को सहायता के लिए एकमुश्त 30 करोड़ रुपए राशि दिए जाने की स्वीकृति दी गई है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ संबंध किए जाने वाले चार विधि सहायकों के पद सृजित करने की स्वीकृति दी गई है।
भागलपुर राजकीय पॉलिटेक्निक टैक्सटाइल टेक्नोलॉजी में AICTE नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत डिप्लोमा स्तरीय 4 पाठ्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति हुई है। कंप्यूटर एडेड कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग 60 सीट, फैशन एंड क्लॉथिंग, टेक्नोलॉजी 60 सीट, गारमेंट टेक्नोलॉजी 60 सीट टैक्सटाइल टेक्नोलॉजी 60 सीट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में 106 पदों की सृजन की स्वीकृति दी गई है।
13 जेलों में लगेंगे 9073 CCTV कैमरा: राज्य के 13 काराओ में नए सिरे से 9073 सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की स्वीकृति नीतीश कैबिनेट ने दी है। इस पर 155 करोड़ 38 लाख 36 हजार 153 रुपए की राशि खर्च होगी। रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री 107 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से लगाने को स्वीकृति दी गई है। डालमिया सीमेंट लिमिटेड बंजारी रोहतास का विस्तार होगा। 594 कुशल एवं और कुशल कामगारों का नियोजन होगा।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise