Loading
Sunday, February 08, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
22 आईएएस अफसरों का तबादला,कई जिलों के डीडीसी बदले
22 आईएएस अफसरों का तबादला,कई जिलों के डीडीसी बदले
by
Arun Pandey,
January 09, 2026
in
बिहार
पटना,09 जनवरी।राज्य में 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। वर्ष 2019 बैच के भा.प्र.से. अधिकारी समीर सौरभ को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् पटना के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक, कम्फेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। उनके पद को संयुक्त सचिव स्तर के समकक्ष घोषित किया गया है। वहीं, 2019 बैच के ही अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त नालंदा को संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बिहार विकास मिशन के कार्यालय में अपर निदेशक-सह-मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वर्ष 2020 बैच के अधिकारियों में अभिषेक पलासिया को खगड़िया से गया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि कुमार निशांत विवेक को गोपालगंज से स्थानांतरित कर बिहार शरीफ नगर निगम, नालंदा का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर को नालंदा से पटना जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं, भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त रहे श्री शुभम कुमार को नालंदा जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
2021 बैच के अधिकारियों में शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर से स्थानांतरित कर बेतिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर से समस्तीपुर जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है, जबकि लक्ष्मण तिवारी को बेतिया से सारण जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्ष 2022 बैच के अधिकारियों में पार्थ गुप्ता को पूर्णिया से मुंगेर नगर निगम का नगर आयुक्त, आशीष कुमार को बाढ़ से मोतिहारी नगर निगम का नगर आयुक्त तथा किसलय कुशवाहा को महुआ से भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
गौरव कुमार को बगहा से गोपालगंज जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त तथा काजले वैभव नितिन को बिहार शरीफ से पश्चिम चंपारण जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। दिव्या शक्ति को दानापुर से कैमूर जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। 2023 बैच के अधिकारियों में गरिमा लोहिया को पालीगंज से बाढ़ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि अनिरुद्ध पांडेय को मोहनिया से दानापुर, कृतिका मिश्रा को गोगरी से पटना सदर तथा आकांक्षा आनंद को बारसोई से मुजफ्फरपुर (पश्चिम) का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise