Loading
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में SIR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी किया गया है। 2.89 करोड़ नाम वापस नहीं आए हैं। हर बूथ पर 1200 के करीब मतदाता हैं। 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 फॉर्म साइन हो कर आए। 46.23 लाख मतदाता मृतक हैं। स्थानांतरित या छूट हुए मतदाता 2.17 करोड़ हैं। एक से अधिक स्थानों पर 25.47 लाख मतदाता मिले हैं। दावा एवं आपत्ति आज से 6 फरवरी तक होगी। इन आपत्तियों का निस्तारण - 27 फरवरी तक होगा। वहीं अंतिम मतदाता सूची - 6 मार्च को जारी होगी।