Loading
नहीं रहे शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा।106 वर्ष की उम्र में पटना में ली अंतिम सांस। पटना,04 जनवरी। प्राथमिक शिक्षकों के सर्वमान्य नेता बृजनन्दन शर्मा का निधन हो गया। अपने सुपुत्र, पूर्व मंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिलय कुमार के पटना स्थित आवास,15 हार्डिंग रोड पर उन्होंने रविवार को 106 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे ब्रजनंदन शर्मा के कुशल नेतृत्व में शिक्षक आंदोलन ने संगठित स्वरूप धारण किया तथा सामर्थ्य प्राप्त किया।