Loading
पटना,03 मार्च। बिहार से भाजपाध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व विधायक शिवेंद्र राम बने राज्यसभा उम्मीदवार भाजपा के 9 उम्मीदवारों की सूची जारी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार समेत 10 राज्यों में होने वाले राज्यसभा की 37 सीटों के चुनावों की घोषणा की है. इसके तहत बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इनमें राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड कोटे की 2-2 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा की एक सीट शामिल है। पांच सीटों के चुनाव के लिए जदयू से सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर का नाम सबसे आगे है।तय नीतीश कुमार को करना है।अब तक राजनीति में परिवारवाद को प्रश्रय नहीं देने का दंभ भरनेवाले जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के सामने पार्टी का भविष्य बचाने और अपनी छवि बचाने का द्वंद्व है।5 मार्चको नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन निशांत पार्टी कार्यालय में समारोहपूर्वक शामिल होने के वाद राज्यसभा के लिए वामांकन पत्र दाखिल कर राजनीति में सक्रिय होने की शुरुआत कर सकते हैं। पिछले एक वर्ष से नीतीश के परिवार और पार्टी मैं निशांत के राजनीति में आने की आवाज उठती रही है।75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नीतीश कुमार की सेहत की चिंता करने वाले उनके समर्थक उनकी राजनीतिक विरासत बचाने के लिए निशांत को राजनीति में सक्रिय होना देखना चाहते हैं। राज्यसभा की पांचवी सीट के लिए उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के उम्मीदवार होंगे विधानसभा चुनाव के समय ही भाजपा नेतृत्व ने उपेंद्र कुशवाहा को फिर राज्यसभा भेजने के साथ विधान परिषद में भी एक सीट देने का भरोसा दिया था ।उसी भरोसे उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को बिना चुनाव लड़े मंत्री बनवा दिया। निकट भविष्य में उपचुनाव में वे परिषद सदस्य भी बन जायेंजे