Loading
Thursday, December 25, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं, बहनों और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं, बहनों और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
किसी भी हाल में माफिया, अपराधी और गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
by
Arun Pandey,
December 21, 2025
in
बिहार
पुनौराधाम में बनेगा भव्य सीता मंदिर, विकसित होगा आधुनिक शहर सीतापुरी-सम्राट चौधरी
पटना,21 दिसम्बर। बिहार के उपमुख्यमंत्री (गृह) श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि माता सीता के जन्म स्थान पुनौराधाम में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर निर्माण के बाद उसके पास एक भव्य, आधुनिक, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बसाया जाएगा, जिसे सीतापुरी के नाम से जाना जाएगा।
श्री चौधरी पटना के विद्यापति भवन में आयोजित वैदेही सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में मजदूरी के लिए बिहार से बाहर जाने वाले लोगों को अपने ही राज्य में रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग बेहतर नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं, वह बिहार के लिए गर्व की बात है, लेकिन जो लोग मजबूरी में मजदूरी करने बाहर जाते हैं, उन्हें हर हाल में बिहार में ही सम्मानजनक रोजगार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत अब केवल आचार-व्यवहार का प्रतीक नहीं रहा, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने उभर रहा है। हाल ही में अमेरिका सहित कई देशों से लोग भारत यात्रा के लिए आ रहे हैं।
बिहार में अगले एक से दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की लैंडिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और रनवे के विस्तार पर बड़े स्तर पर काम चल रहा है।
कोसी क्षेत्र का उल्लेख करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि सुपौल, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जैसे इलाके लंबे समय तक बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। पिछले 20 वर्षों में लगभग 10 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर भीषण बाढ़ आ जाती थी, लेकिन वर्ष 2024 में करीब 10 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बावजूद केवल 106 गांवों में नियंत्रित रूप से पानी पहुंचा।
उन्होंने कहा कि अब कोसी के पानी का उपयोग सिंचाई, विकास और रोजगार के लिए किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से संभव हो पाया है। कोसी नदी को लेकर जो कभी अभिशाप की धारणा थी, उसे आज अवसर में बदला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों पर अवैध कब्जे और ऋण के नाम चलने वाले गुंडा बैंक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों के एसपी को स्पष्ट आदेश है कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई कर सुशासन को और मजबूती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा- बिहार विकास, सुरक्षा और सम्मान के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise