Loading
Thursday, December 25, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार के सरकारी कर्मियों को भी जुलाई से मिलेगा 58% महंगाई भत्ता बढ़ा
बिहार के सरकारी कर्मियों को भी जुलाई से मिलेगा 58% महंगाई भत्ता बढ़ा
तीन नये विभाग कौशल विकास,उच्च शिक्षा और नागरिक विमानन बनाने की मिली मंजूरी
by
Arun Pandey,
December 09, 2025
in
बिहार
पटना,09 दिसम्बर। 18वीं विधानसभा चुनाव बाद बनी नयी सरकार की मंगलवार को यहां हुई कैबिनेट की दूसरी बैठक में 19 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 5% बढ़ा दिया। 1 जुलाई 2025 से षष्ठम वेतनमान वाले कर्मियों को 257% तथा पंचम वेतनमान वालों को 474% डीए मिलेगा।
10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार कीअध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 एजेंडों को मंजूरी दी गई। बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए बढाने का बड़ा निर्णय लिया गया है।
सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 5% की वृद्धि को मंजूरी दी है। अब 1 जुलाई 2025 से प्रभावी रूप से, षष्ठम केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले राज्य के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का DA 252% से बढ़ाकर 257% कर दिया गया है।
इसी तरह, पंचम केंद्रीय वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को अब 466% के स्थान पर 474% DA दिया जाएगा।
सरकार ने पहले से कार्यरत 45 विभागों के अलावा तीन नए विभागों के गठन को भी स्वीकृति दे दी है। सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बेहतर शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा विभाग औऱ विमानन की संभावनाओं को और विस्तृत करने तथा वायु यातायात को सुगम करने के उद्देश्य से सिविल विमानन विभाग का गठन किया है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise