Loading
Thursday, December 25, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
5 आईएएस अफसरों का तबादला,नये विकास आयुक्त बने
5 आईएएस अफसरों का तबादला,नये विकास आयुक्त बने
by
Arun Pandey,
November 30, 2025
in
बिहार
पटना,30 नवम्बर। बिहार सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। उद्योग के साथ परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को राज्य का नया विकास आयुक्त बनाया गया है। डा.एस सिद्धार्थ के सेवानिवृत्त होने से विकास आयुक्त की नई नियुक्ति हुई है।
सीके अनिल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव बने। दीपक कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक का पद मिला है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
आदेश के मुताबिक राज्य योजना पर्षद में परामर्शी सीके अनिल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक सह जांच आयुक्त पद का जिम्मा दिया गया है।
नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में स्थानिक आयुक्त सह बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार को उद्योग सचिव का पद सौंपा गया है। इनके पास बिहार भवन, निवेश आयुक्त मुंबई, बियाडा प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
इन अधिकारियों के अलावा तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त राजकुमार सिंह को परिवहन विभाग के सचिव नियुक्त किया गया है।
जल संसाधन विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी को उद्योग सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। सचिव एवं आयुक्त वाणिज्यकर, संजय कुमार सिंह को अब गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त जिम्मा भी दिया गया है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise