Loading
Thursday, December 25, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
तेजस्वी यादव ने एनडीए को बहुमत मिलने के दावे को किया खारिज,
तेजस्वी यादव ने एनडीए को बहुमत मिलने के दावे को किया खारिज,
बोले—बिहार में बदलाव के लिए पड़ा वोट, महागठबंधन बनाएगा सरकार, 18 नवंबर को लेंगे शपथ
by
Arun Pandey,
November 12, 2025
in
बिहार
पटना,12 नवम्बर।राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को यहां अधिसंख्य एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने के दावे को खारिज किया। इससे उलट दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में हुई रिकॉर्ड तोड़ मतदान प्रतिशत से स्पष्ट है कि राज्य की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है और 18 नवंबर को नई सरकार शपथ लेगी।
तेजस्वी यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, इस बार 2020 की तुलना में बिहार में 72 लाख अधिक मत पड़े हैं और यह वोट "परिवर्तन के पक्ष में पड़े हैं।
तेजस्वी ने कहा, "72 लाख लोगों ने नीतीश कुमार सरकार को बचाने के लिए नहीं बल्कि बिहार में बदलाव, सरकार बदलने के लिए वोट दिया है।"
लोगों ने महागठबंधन के पक्ष में वोट किया है और हम 18 नवंबर को शपथ लेंगे।”
तेजस्वी ने कहा, "एग्जिट पोल में तो बंगाल हरा रहा था। 2024 में कुछ मीडिया राजग को लोकसभा में 400 सीटों के पार करा रहे थे — नतीजा आपने देखा।" उन्होंने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल के चक्कर में "लोगों ने यहां तक कि बड़े अभिनेता धर्मेंद्र को भी मार दिया" और ऐसी पत्रकारिता पहले कभी नहीं देखी।
तेजस्वी ने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं ने नागरिकता व संवैधानिक मुद्दों पर दोहरे मापदंड अपनाए हैं और चेतावनी दी कि बिहार की जनता लोकतंत्र की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा, "बिहार लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र को हम यहां से मिटने नहीं देंगे।"
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मतगणना के दिन प्रक्रिया को धीमा करने की कोशिश करेंगे। तेजस्वी ने कहा, “ये लोग काउंटिंग को स्लो कराने की कोशिश करेंगे। हम उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और ऐसा नहीं होने देंगे।”
मीडिया पर सवाल उठाते हुए यादव ने कहा, “इन चैनलों की विश्वसनीयता का अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं कि इन्होंने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर चला दी थी। कुछ चैनल तो यह तक कहने लगे थे कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में लाहौर, इस्लामाबाद और कराची पर कब्जा कर लिया है। यही इनकी पत्रकारिता है।”
तेजस्वी ने विश्वास जताया कि इस बार जनता का जनादेश पूरी तरह महागठबंधन के पक्ष में है और कहा कि “बिहार की जनता ने मौजूदा सरकार की कुशासन की राजनीति को समाप्त करने के लिए भारी मतदान किया है।”
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise