Loading
Thursday, December 25, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवम्बर को 121 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी
पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवम्बर को 121 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी
by
Arun Pandey,
November 04, 2025
in
बिहार
।
पटना,04 नवंबर । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान मंगलवार की शाम थम गया। पहले चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा।
पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद होने जा रही है। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 11 और जनता दल (यूनाइटेड) के 5 मंत्री शामिल हैं।
भाजपा कोटे से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सीवान सीट से चुनावी मैदान में हैं, जबकि बांकीपुर से नितिन नवीन, तारापुर से उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लखीसराय से उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, दरभंगा के जाले से नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, दरभंगा शहरी से राजस्व मंत्री संजय सरावगी, कुढ़नी से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, साहेबगंज से पर्यटन मंत्री राजू कुमार, अमनौर से सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, बिहारशरीफ से पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार और बछवाड़ा से खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
वहीं, जद(यू) के पांच मंत्रियों में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सराय रंजन सीट से चुनाव मैदान में हैं। नालंदा से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बहादुरपुर से समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, कल्याणपुर से सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, और सोनबरसा से मंत्री रत्नेश सदा चुनावी मुकाबले में हैं।
पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं, और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 45,341 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 45,324 मुख्य बूथ और 17 सहायक बूथ होंगे।
निर्वाचन क्षेत्रों के लिहाज से दीघा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 4,57,657 मतदाता हैं, जबकि बरबीघा में सबसे कम 2,31,998 मतदाता पंजीकृत हैं। क्षेत्रफल के अनुसार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र सबसे छोटा (16.239 वर्ग किमी) और सूर्यगढ़ा सबसे बड़ा (624.751 वर्ग किमी) है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में मतदान होगा।
चुनाव आयोग ने छह विधानसभा सीटों पर मतदान के समय में एक घंटे की कमी की है। इन 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इनमें सिमरी बख्तियारपुर (410 बूथ), महिषी (361 बूथ), तारापुर (412 बूथ), मुंगेर (404 बूथ), जमालपुर (492 बूथ) और सूर्यगढ़ा (56 बूथ) शामिल हैं। यह फैसला इन क्षेत्रों की संवेदनशीलता, प्रखंड मुख्यालय से दूरी और स्थानीय प्रशासन के सुझावों के आधार पर लिया गया है। बाकी 115 सीटों के 43,206 बूथों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
पहले चरण में कई चर्चित उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। इनमें मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव, तेज प्रताप यादव, उमेश कुशवाहा और भोला यादव शामिल हैं।
अलीनगर सीट पर भी सबकी नजर है, जहां भाजपा ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा से है। वहीं हाल ही में गिरफ्तार जद(यू) प्रत्याशी अनंत सिंह की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है। उनकी गिरफ्तारी इस समय चुनावी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।
इसके अलावा मंगल पांडेय, श्याम रजक, श्रेयसी सिंह, और रामकृपाल यादव जैसे चर्चित चेहरे भी पहले चरण के रण में हैं।
हले चरण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से जद(यू) के 57, भाजपा के 48, लोजपा (रामविलास) के 13 और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति मोर्चा के 2 उम्मीदवार मैदान में हैं।
वहीं महागठबंधन की ओर से राजद के 71, कांग्रेस के 24 और वाम दलों के 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
वहीं,वीआईपी और सीपीआई छह-छह सीट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि सीपीएम तीन और आईपी गुप्ता की इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के 118 उम्मीदवार भी इस चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों लिए वोटिंग के बाद 14 नवम्बर को 18वीं विधानसभा की सभी 243 सीटों के चुनाव नतीजे की घोषणा के बाद नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise