Loading
Thursday, July 17, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आज का पंचांग - राशिफल 17 जुलाई , 2025
आज का पंचांग - राशिफल 17 जुलाई , 2025
by
Arun Pandey,
July 16, 2025
in
पंचांग-राशिफल
श्री गणेशाय नम:!! दैनिक पंचांग !!
☀ 17 - जुलाई - 2025
☀ पंचांग
🔅 तिथि सप्तमी 05:47 PM
🔅 नक्षत्र रेवती रात्रिशेष 03:08
🔅 करण :
विष्टि 08:09 AM
बव 08:09 AM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग अतिगंड 09:28 AM
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:17 AM
🔅 चन्द्रोदय 11:00 PM
🔅 चन्द्र राशि मीन
🔅 सूर्यास्त 06:43 PM
🔅 चन्द्रास्त 11:13 AM
🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 01:34 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत आषाढ
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:28:20 - 12:22:37
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 09:39 AM - 10:34 AM
🔅 कंटक 03:05 PM - 03:59 PM
🔅 यमघण्ट 06:02 AM - 06:57 AM
🔅 राहु काल 01:37 PM - 03:18 PM
🔅 कुलिक 09:39 AM - 10:34 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 04:53 PM - 05:48 PM
🔅 यमगण्ड 05:08 AM - 06:50 AM
🔅 गुलिक काल 08:31 AM - 10:13 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
❤️💛विशेष ~ पंचक समाप्त रात्रिशेष 03:08 से, भद्रा प्रातः 06:54 तक, शीतला सप्तमी, कालाष्टमी [रात्रि मे पूजन]।💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️💛17 जुलाई 2025, गुरूवार 💛❤️
मेष (Aries): आज आपका मन वैचारिक धरातल पर बेचैनी का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरें। स्वजनों, स्नेहीजनों के साथ मनदुःख होगा। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में निष्फलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्त्री मित्रों से हानि हो सकती है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
वृषभ (Tauras): आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करनेवालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini): आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा। परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखें। आर्थिक लाभ होगा। मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा। पूंजी निवेश संभलकर करें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
कर्क (Cancer): आज खर्च की मात्रा अधिक होगी। आंखों में दर्द हो सकता है। मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन का ध्यान रखें। भ्रांति खड़ी न हो इसका भी ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। मन से नकारात्मकता को दूर करें।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
सिंह (Leo): आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करें। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। परिजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य बेहतर होगा। परिवारजनों के साथ खान-पान का प्रसंग होगा। खर्च पर अंकुश रखिएगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
कन्या (Virgo): व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। मध्याहन के बाद परिस्थिति में प्रतिकूलता दिखेगी। प्रफुल्लित मन अस्वस्थ हो जाएगा। वाणी में संयम रखना आवश्यक है। अन्यथा तकरार, झगड़ा होने की संभावना है। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक विचार शांति देंगे।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
तुला (Libra): आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से मान सम्मान बढ़ेगा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में संतान और पत्नी की ओर से लाभ होगा। मित्रों से की गई भेंट से आपको आनंद होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
वृश्चिक (Scorpio): आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़े। व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतान के साथ मतभेद होने की संभावना है। कार्यालय या व्यवसायिक स्थल पर अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
धनु (Sagittarius): आज सावधानीपूर्वक चलने की सलाह दी जा रही है। क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में ऊपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतान के प्रश्न के विषय में चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से संभलकर चलें। महत्वपूर्ण कार्यो में निर्णय न लें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने-फिरने और खाने पीने का प्रसंग उपस्थित होगा। वाहन-सुख और मान-सम्मान भी मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्च अधिक होगा। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। परिवारजनो और सहकर्मियों के साथ मनदुख के प्रसंग बनेंगे। नकारात्मक विचारो से दूर रहें।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
कुंभ (Aquarius): आज आपको कार्य सफलता और यश-कीर्ति की प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे जिसमें मित्रों, स्वजनों का भी आप समावेश करेंगे।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मीन (Pisces): आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रों से हुई भेंट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र के साथ भेंट हो सकती है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। इसलिए मन और वाणी पर संयम बरतें। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : ;9
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise