Loading
Friday, July 04, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
नवादा जिला के गोविन्दपुर में राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
नवादा जिला के गोविन्दपुर में राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
by
Arun Pandey,
June 19, 2025
in
बिहार
नवादा
: गोविन्दपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिन जोरशोर से मनाया गया। इस मौके पर नवादा जिले के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं कांग्रेस नेता डॉ. के. पी. सिंह चंद्रवंशी ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों को नमन करने के बाद महिलाओं के साथ केक काटकर राहुल गांधी के जन्मदिवस को ऐतिहासिक बना दिया।
डॉ. के. पी. सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए राहुल गांधी को देश का सच्चा नेता बताया और उनकी न्याय यात्रा, युवाओं से संवाद तथा जनहित के मुद्दों को लेकर किए जा रहे संघर्ष की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज के समय में आम जन की आवाज़ बन चुके हैं और उनका नेतृत्व ही भारत को एक न्यायपूर्ण और समानता आधारित समाज की ओर ले जा सकता है।
कार्यक्रम में मंच संचालन आज़ाद पासवान एवं अनिल राम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मिलन सिंह चंद्रवंशी ने गोविन्दपुर विधानसभा में विकास के नाम पर किए जा रहे दिखावे की पोल खोलते हुए वर्तमान विधायक को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जनता अब विकल्प चाहती है, और कांग्रेस ही वह विकल्प बनकर उभरेगी।
इस मौके पर "माई बहिन मान योजना" के बारे में भी जानकारी दी गई और इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में अर्जुन रविदास, नरेश राजवंशी, संतोषी राम, संतोष पंडित, श्रवण मिस्त्री,नंदू चंद्रवंशी , प्रमोद पासवान, प्रमोद ठाकुर, संदीप कल्याणी उर्फ मटरू, प्रमोद विश्वकर्मा, अधिवक्ता सुनील पंडित, बंटी केवट, अश्विनी चौहान, ओम सिंह, संतोष चंद्रवंशी, नरेश सिंह चंद्रवंशी, मानिक चंद्र शर्मा, वैद्य नाथ शर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise