Loading
Friday, July 04, 2025
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मगनी लाल मंडल का एकमात्र नामांकन दाखिल
राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मगनी लाल मंडल का एकमात्र नामांकन दाखिल
by
Arun Pandey,
June 14, 2025
in
बिहार
पटना 14 जून ।,। राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगनीलाल मंडल द्वारा किया गया। कल नामांकन पत्र की जांच होगी और नामांकन वापस लिया जा सकता है। यदि नामांकन सही पाया गया और वे नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो आगामी 19 जून को विधिवत रूप से मंगनीलाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि श्री मंडल द्वारा राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचन्द्र पूर्वे और राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन की उपस्थिति में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर एवं सारिका पासवान के समक्ष चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। प्रत्येक सेट में राज्य परिषद के दस-दस सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। उनके प्रस्तावकों में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, डॉ मीसा भारती,अब्दुल बारी सिद्दीकी, अवध बिहारी चौधरी, भोला यादव,अनिता देवी, भाई वीरेन्द्र, कुमार सर्वजीत, डॉ शमीम , रणविजय साहू, इसराइल मंसूरी, मुकेश रौशन, अख्तरुल इस्लाम साहीन , निरंजन राय, रेखा देवी,डॉ रामानन्द यादव, अशोक पाण्डे, कार्तिक सिंह, भारत भूषण मंडल, मुन्नी रजक ,भूदेव चौधरी , राहुल तिवारी , मो कामरान, रामवृक्ष सदा के नाम शामिल है।
इस अवसर पर संजय यादव,डॉ उदय नारायण चौधरी, डॉ कांति सिंह, अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, डॉ सुरेन्द्र यादव , शक्ति सिंह यादव सहित दल के तमाम वरिष्ठ नेताओं और विधायकों सहित बड़ी संख्या में दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise