Loading
Tuesday, May 14, 2024
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
कांग्रेस ने बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट कर दी जारी
कांग्रेस ने बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट कर दी जारी
प्रदेश अपने बेटे आकाश को महराजगंज से टिकट दिलाने में सफल
by
Arun Pandey,
April 22, 2024
in
बिहार
कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें बिहार के पांच और पंजाब के दो प्रत्याशी शामिल हैं।पंजाब के होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी गोमर चुनावी मैदान में ताल ठोंकेंगी तो फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके अपना भाग्य आजमाएंगी।
पटना,22 अप्रैल। रविवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बिहार में अपने हिस्से की बाकी छह बची सीटों पर काफी विचार-विमर्श कर पांच उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए । महाराजगंज प्रदेश अध्यक्ष अखिलश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को टिकट दे दिया।
मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजीत को भी पटना साहिब से टिकट प्राय: तय है।सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है।
महाराजगंज सीट पर निर्दलीय एमएलसी सच्चिदानंद राय अपनी पत्नी को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, पार्टी आलाकमान ने आकाश सिंह ने नाम पर मुहर लगाई। आकाश पिछली बार पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के टिकट पर मोतिहारी से चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
बेतिया से मदन मोहन तिवारी, समस्तीपुर से बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी, सासराम से मनोज कुमार और मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का नाम पर मुहर लगी है। अजय निषाद टिकट के कारण ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे।
बता दे कि कांग्रेस बिहार में नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भागलपुर सीट से अजीत शर्मा, कटिहार से तारिक अनवर और किशनगंज से मो. जावेद के नाम की घोषणा कांग्रेस पहले ही कर चुकी है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise