Loading
Tuesday, May 14, 2024
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका , पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका , पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा
by
Arun Pandey,
March 31, 2024
in
बिहार
निरंजन
पटना,31 मार्च। कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। वे बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं। इन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दसअसल बिहार में सीट शेयरिंग के बाद से ही वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। सीट बंटवारे में कांग्रेस को अधिकतर परंपरागत सीटें ही मिली है। वहीं औरंगाबाद और पूर्णिया की सीट ना मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ता खासे नाराज चल रहे हैं। जानकारी अनुसार अनिल शर्मा ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल करना मेरे इस्तीफा देने की सबसे बड़ी वजह है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का गठबंधन सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं 1998 से इस गठबंधन का विरोधी रहा हूं। उसी समय से कांग्रेस वोटकटवा पार्टी के रूप में जानी जाने लगी।
अनिल शर्मा ने आगे कहा कि राजद के साथ गठबन्धन कांग्रेस के लिए घातक है। राजद पर हमला करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राबड़ी देवी की सरकार में नरसंहार हुआ। बिहार में जंगल राज को पनपने देने में कांग्रेस से बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल के नेतृत्व में पार्टी सबसे कमजोर हुई। अध्यादेश फाड़ने वाले राहुल गांधी आज लालू के साथ गलबहियां लगा रहे हैं , मटन-भात खा रहें हैं। वहीं दिल्ली में हो रही महागठबंधन की रैली को लेकर अनिल शर्मा ने कहा कि आज दिल्ली में संविधान बचाओ रैली है लेकिन सोनिया गांधी के टेकओवर करने के बाद आंतरिक संविधान खत्म हो गया है। खड़गे बेचारा अध्यक्ष हैं उनकी नहीं चलती वो रिमोट कंट्रोल से कंट्रोल हो रहे हैं। राहुल गांधी को कश्मीर में मोहब्बत की दुकान खोलनी चाहिए क्यों की वहां एक समुदाय आतंक मचाए रहता है वहां मोहब्बत की दुकान खोलें। जब तक दिल्ली में राहुल-सोनिया और बिहार में लालू-तेजस्वी रहेंगे तब तक राजद और कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा। अगर लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को चार-पांच सीटें आ गई तो तेजस्वी का जंगल राज आ जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलला का आमंत्रण ठुकराना सोनिया गांधी का कदम सांप्रदायिक है। कांग्रेस के कथनी करनी में फर्क है। पप्पू यादव को महिमा मंडित किया गया। इसके पहले राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस में नियम बनाया था कि जिसके उपर कोई भी अपराधिक मामला होगा उसे पार्टी में जगह नही दी जाएगी।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise