Loading
Monday, May 13, 2024
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
जदयू के 4 सीटिंग सासंद बेटिकट, सभी 16 उम्मीदवारों के नाम तय लिए प
जदयू के 4 सीटिंग सासंद बेटिकट, सभी 16 उम्मीदवारों के नाम तय लिए प
सीवान, सीतामढ़ी में उम्मीदवार बदले,गया और काराकाट सीट सहयोगियों को दिए
by
Arun Pandey,
March 22, 2024
in
बिहार
जदयू अध्यक्ष एवं सीएम नीतीश कुमार ने 18वीं लोकसभा के चुनाव में अपने 4 सीटिंग सासंदों को बेटिकट करने के साथ सभी 16 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।अधिसंख्य पुराने चेहरों को सीटिंग-गेटिंग कर पिछले चुनाव की तरह 16 सीटों पर जीत दुहराने का दांव लगाने की रणपीति अपनाई है।
नडीए में सीट शेयरिंग के तहत जदयू के खाते में जो 16 सीटें आयीं हैं उसके लिए पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए* हैं। केवल तीन लोकसभा क्षेत्रों में जदयू ने अपने प्रत्याशी बदले हैं।
सीवान से कविता सिंह की जगह अब विजयलक्ष्मी जदयू के टिकट पर मैदान में होंगी। वह जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं। वहीं, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू की जगह देवेश चंद्र ठाकुर जदयू के उम्मीदवार होंगे।
किशनगंज से जदयू ने इस बार मुजाहिद आलम को अपनी पार्टी से टिकट देने का फैसला किया है। वहीं सीट शेयरिंग के तहत जदयू के खाते में आयी शिवहर सीट से जदयू की टिकट पर लवली आनंद चुनाव मैदान में होंगी। *अभी यह सूची आधिकारिक नहीं है संभावित नाम है।*
बिना बदलाव के इन सीटों पर जदयू के प्रत्याशी
भागलपुर- अजय कुमार मंडल
बांका- गिरधारी यादव
गोपालगंज- डॉ. आलोक कुमार सुमन
जहानाबाद- चंद्रेश्वर चंद्रवंशी
झंझारपुर- रामप्रीत मंडल
कटिहार- दुलालचंद गोस्वामी
मधेपुरा- दिनेशचंद्र यादव
मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
नालंदा- कौशलेंद्र
पूर्णिया- संतोष कुशवाहा
सुपौल- दिलेश्वर कामत
वाल्मीकिनगर- सुनील कुमार
आधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों के नाम एनडीए एक साथ घोषित करेगा।।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise