Loading
Monday, May 13, 2024
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
नुसरत जहां बेटिकट,कीर्ति आजाद, यूसुफ पठान व शत्रुघ्न सिन्हाको टिकट, सभी 42 सीटों की TMC दावेदार
नुसरत जहां बेटिकट,कीर्ति आजाद, यूसुफ पठान व शत्रुघ्न सिन्हाको टिकट, सभी 42 सीटों की TMC दावेदार
7 सांसदों के टिकट काटे, 9 विधायकों को मौकापार्टी,
by
Arun Pandey,
March 10, 2024
in
देश
नए चेहरों में 12 महिला और 26 पुरुष शामिल
कोलकाता
: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ( TMC) ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। टीएमसी की ओर से जारी सूची में बड़ा उलटफेर देखा गया। टीएमसी ने इस बार 16 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है, जिनमें से 12 महिलाएं हैं। पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा को फिर चुनावी मैदान में उतारा गया है। पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को बर्धमान-दुर्गापुर से उम्मीदवार बनाया है। युसूफ पठान को कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ चुनावी दंगल में उतारा गया है। शत्रुघ्न सिन्हा फिर आसनसोल से चुनावी दंगल में होंगे।
बशीरहाट में संदेशखाली इलाका
पश्चिम बंगाल में इस बार सभी की नजर बशीरहाट लोकसभा सीट पर थी, क्योंकि जिस संदेशखाली इलाके में बवाल जारी है, वो इलाका इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां सांसद थीं। टीएमसी ने इस बार नुसरत जहां को टिकट नहीं दिया है। नुसरत की जगह हाजी नुरुल इस्लाम को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
इस बार जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काटा गया है। जादवपुर से सायनी घोष को चुनावी मैदान में उतारा गया है। टीएमसी ने पिछले चुनाव में यह सीट बीजेपी के अहलूवालिया ने जीती थी। वहीं, TMC ने टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल चुके यूसुफ पठान को टिकट देकर बड़ा दांव चला है। यूसुफ पठान बहरामपुर लोकसभा सीट से अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
महुआ मोइत्रा पर बड़ा दांव
कृष्णानगर लोकसभा सीट से TMC ने एक बार फिर महुआ मोइत्रा को मैदान में उतारा है। 2019 में यहीं से महुआ जीती थीं। 8 दिसंबर 2023 को कैश-फॉर-क्वेरी मामले में उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। महुआ को पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में दोषी पाया गया। बंगाली फिल्म इंडस्ट्रीज के दो बड़े चेहरे रचना बनर्जी को हुगली और दीपक अधिकारी देव को घाटल से टिकट दिया गया है, जबकि बैरकपुर सीट से अर्जुन सिंह का टिकट काटा गया है। बैरकपुर से अर्जुन सिंह की जगह पार्था भौमिक को टिकट दिया गया है।
अपने दम पर चुनाव लड़ रही TMC
बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी लगातार टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के खिलाफ मुखर रहे हैं। ममता बनर्जी ने पहले ही बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। पिछले लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 18 सीटें मिली थीं। इसके अलावा कांग्रेस दो सीटें जीतने में कामयाब रही थी।
7 सांसदों के टिकट काटे, 9 विधायकों को मौकापार्टी ने 23 सांसदों में से 16 पर भरोसा जताया है। तृणमूल कांग्रेस ने सात मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिया है। इनमें बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह भी शामिल हैं। जो कि दो साल पहले बीजेपी छोड़कर सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए थे।नौ विधायकों को लोकसभा का टिकट दिया
नए चेहरों में 12 महिला और 26 पुरुष शामिल हैं। इनमें मौजूदा सांसद और पिछले दावेदार शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल कैबिनेट के दो मंत्रियों -पार्थ भौमिक और बिप्लब मित्रा- सहित नौ विधायकों को लोकसभा का टिकट दिया गया है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise