Loading
Monday, May 13, 2024
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
CBSC की अगले वर्ष से दो बार परीक्षा का नियम लागू होगा
CBSC की अगले वर्ष से दो बार परीक्षा का नियम लागू होगा
कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं के लिए यह नियम लागू रहेगा
by
Arun Pandey,
August 23, 2023
in
करियर
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बोर्ड परीक्षा को लेकर बदलाव किया है। साल में एक बार के बजाय 2 बार होंगी बोर्ड की परीक्षाएं। अगले सत्र से नियम होगा लागू।
नई दिल्ली: सभी बोर्डों की ओर से बोर्ड परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा निरीक्षण और एनएसटीसी समिति की संयुक्त कार्यशाला के दौरान बुधवार (23 अगस्त) को बोर्ड परीक्षा को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। नए नियम के अनुसार साल में अब दो बार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं के लिए यह नियम लागू रहेगा। बता दें कि दोनों सत्रों की परीक्षाओं में से बढ़िया मार्क्स को फाइनल में जोड़ा जाएगा। यानी बच्चों को परीक्षा पास करने के दो मौके मिलेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को लागू करते हुए शिक्षा मंत्रालय ने नए नियम को लागू किया है। इसके तहत बोर्ड परीक्षाएं छात्रों की विषयों को लेकर समझ और कंपीटिटिव उपलब्धियों का मूल्यांकन करेंगी। वहीं कॉपियो की लागत को अनुकूलित किया जाएगा और कॉपियों को ‘कवर’ करने के वर्तमान चलन से बचा जाएगा।
छात्रों के लिए क्या है खासियत ?
इसमें परीक्षाएं टर्म वाइज के मुताबिक नहीं होंगी। जिस परीक्षा में छात्र के नंबर अच्छें होंगे, वहीं आगे मान्य होंगे। इन्हीं वजहों से साल में 2 बार परीक्षा होंगी।
11-12वीं के स्टूडेंट्स को स्ट्रीम की बाध्यता नहीं
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक बदलावों से कक्षा 11 और 12 के बच्चों को अब स्ट्रीम चुनने की बाध्यता नहीं होगी। बच्चे अपने हिसाब से मन पसंद विषयों को चुन सकते हैं। वहीं छात्रों को दो भाषाओं के विषय को पढ़ना होगा। जिसमें कम से कम एक भाषा भारतीय होनी चाहिए। वहीं नए नियमों से जुड़े पुस्तकों को 2024 में बांटा जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया है। उन्होंने इसे सरकार को सौंपा है। सरकार ने NCERT को सौंप दिया है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise